Maruti Suzuki की Jimny समेत ये 5 गाड़ियां इंडियन मार्केट में होगी लॉन्च, एक की मांग तो खूब है

By अंकित सिंह | May 09, 2023

हाल के दिनों में हमने देखा है कि भारतीय बाजार में कारों की डिमांड कितनी बढ़ी हैं। यहीं कारण हैं कई वाहन निर्माता कंपनी भारत में आने वाले दिनों में अपनी नई कार पेश करने की योजना बना रहे हैं। आज हम आपको ऐसी पांच गाड़ियों के बारे में पता नहीं जा रहे हैं जो आने वाले दिनों में भारत में लॉन्च हो सकते हैं। हालांकि, कुछ गाड़ियों को लेकर अब तक बहुत कुछ साफ नहीं हो पाया है। लॉन्च होने वाली गाड़ियों में मारुति सुजुकी की जिम्नी के साथ-साथ हुंडई की एक्सटर भी शामिल है। 

मारुति सुजुकी जिम्नी- मारुति सुजुकी जिम्नी की लॉन्चिंग नजदीक है, और इसकी घोषणा जल्द ही कभी भी की जा सकती है। जिम्नी की बुकिंग जनवरी में शुरू हुई थी और ऑफ-रोडर 1.5 लीटर पेट्रोल मोटर के साथ आएगी। ट्रांसमिशन के दो विकल्प होंगे - 5-स्पीड एमटी और 4-स्पीड एटी। जिम्नी को काफी अट्रैक्टिव लुक देने की कोशिश की गई है।

मर्सिडीज-बेंज जीएलसी- इस अगस्त में लॉन्च होने वाली मर्सिडीज-बेंज जीएलसी दुनिया भर में ब्रांड का सबसे ज्यादा बिकने वाली मॉडल है। दरअसल, भारतीय बाजार में भी इसकी डिमांड काफी ज्यादा है। नई GLC एक संशोधित फ्रंट फेशिया और रियर प्रोफाइल के साथ आएगी। इसके अलावा, यह MBUX सिस्टम के लिए 11.9 इंच और 12.3 इंच के बड़े डिस्प्ले को स्पोर्ट करेगा।

सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस- हाल ही में पेश की गई सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस इस साल त्योहारी सीजन तक भारत में लॉन्च होगी। इसे किआ सेल्टोस, हुंडई क्रेटा, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा और किया कैरेन्स को टक्कर देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। मध्यम आकार की एसयूवी में 1.2 लीटर टर्बो-पेट्रोल मोटर है और इसमें दो सीटिंग लेआउट मिलते हैं - 5-सीटर और 5+2 सीटर।

इसे भी पढ़ें: बाजार में तहलका मचाने Honda ला रही यह शानदार SUV कार, Creta की बढ़ेंगी मुश्किलें

होंडा एलिवेट- क्रेटा, सेल्टोस, ग्रैंड विटारा और अन्य को जवाब देने के लिए होंडा ने एलिवेट को भारत में पेश करने की योजना बनाई है। होंडा एलिवेट मध्यम आकार के एसयूवी सेगमेंट में प्रवेश करेगी। जानकारी के मुताबिक 6 जून को यह अपनी वैश्विक शुरुआत करेगी। यह उसी 1.5-लीटर 4-सिलेंडर इकाई द्वारा संचालित हो सकता है जो नई पीढ़ी की होंडा सिटी में उपयोग किया जाता है। 

प्रमुख खबरें

7.8% GDP Growth: PM Modi बोले- भारत की अर्थव्यवस्था ने Global Crisis में दुनिया को दिखाया रास्ता

Senior Citizens की संख्या 2050 तक होगी दोगुनी, केंद्र सरकार तैयार कर रही स्वास्थ्य और देखभाल तंत्र

कार-बाइक छोड़िए, इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से पहुंचें ऋषिकेश, मिलेगी दमदार रेंज

Duleep Trophy में 11 विकेट झटकने के बाद बोले Mukesh Kumar, घरेलू सत्र बेहद अहम