हॉटनेस के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्रियों से भी आगे हैं भोजपुरी इंडस्ट्री की ये 7 हीरोइनें

By एकता | Mar 08, 2022

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की हॉट हसीनाओं की बढ़ती लोकप्रियता किसी से छुपी नहीं हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक एक अभिनेत्री आज के समय में बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक अभिनेत्रियों को टककर दे रही हैं। एक्टिंग से लेकर हॉटनेस तक भोजपुरी इंडस्ट्री की इन हीरोइनों का कोई जवाब नहीं है। सोशल मीडिया पर इन सभी अभिनेत्रियों की फैन-फॉलोविंग भी तगड़ी है और इनकी हर फोटो सोशल मीडिया पर आग लगाती रहती है। आईये चलिए एक नजर डालते हैं भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप हॉट अभिनेत्रियों पर-

भोजपुरी इंडस्ट्री की कई म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में काम करके अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री मोनालिसा (असली नाम- अंतरा बिस्वास) अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करके अपने फैंस का दिल धड़का देती हैं। टेलीविज़न शो 'नजर' में मोहना राठौड़ की भूमिका निभाकर उन्होंने घर-घर पहचान कमाई। फ़िलहाल अभिनेत्री अपने पति के साथ स्टार प्लस के शो स्मार्ट जोड़ी में नजर आ रही हैं।

इसे भी पढ़ें: रेड बिकिनी पहनकर पूल में एंजॉय करतीं पलक तिवारी का हॉट लुक देखकर बहका लोगों का मन, देखें तस्वीरें


काजल राघवानी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की हिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। हिट होने के साथ साथ इंडस्ट्री में अभिनेत्री के हॉटनेस के चर्चे भी बहुत हैं। अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर दो मिलियन के करीब लोग फॉलो करते हैं। साल 2011 में भोजपुरी फिल्म सुगना से भोजपुरी में डेब्यू करने वाली काजल ने पटना से पाकिस्तान, मेहंदी लगा के रखना और मैं सेहरा बंद के आउंगा जैसी भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। काजल राघवानी को साल 2016 में दुबई में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म पुरस्कार (IBFA) में भोजपुरी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पीपुल्स च्वाइस अवार्ड मिला था।

इसे भी पढ़ें: कुत्ते से ज्यादा प्यार करने पर भी रोक थी ! पूनम पांडे ने खोले अपनी जिंदगी के बड़े राज; देखें वीडियो


त्रिशाकर मधु भी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की हॉट अभिनेत्रियों में शुमार है और अपनी बोल्डनेस से लोगों के होश उड़ाती रहती है। कुछ समय पहले अभिनेत्री का एक इंटिमेट वीडियो लीक हो गया था जिसकी वजह से उनकी काफी बदनामी हुई थी। इस घटना के बाद त्रिशाकर मधु काफी समय तक सोशल मीडिया से गायब रही थी पर वापस आने के बाद उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आयी।

इसे भी पढ़ें: सेक्सी ब्लाउज और हाई स्लिट स्कर्ट में पूजा हेगड़े का हॉट अवतार इंटरनेट पर वायरल, ड्रेस की कीमत इतने हजारों में


भोजपुरी सिनेमा में अभिनेत्री निधि झा के भी बहुत चर्चे हैं। अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए लोग तरस जाते हैं और निधि की फैंस फॉलोविंग भी तगड़ी है। निधि झा ने कई हिंदी टेलीविजन धारावाहिकों जैसे बालिका वधू, क्राइम पेट्रोल, सपने सुहाने लड़कपन के, अदालत, एनकाउंटर,  बेइंतहा, सावधान इंडिया और आहट (सीजन 6) में काम किया है।

इसे भी पढ़ें: लव अफेयर्स की वजह से चर्चा में रहीं मोहब्बतें फिल्म की इस हसीना ने बिकिनी पहनकर फ्लॉन्ट किया सेक्सी फिगर, देखें तस्वीरें


भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सनी लियोनी के नाम से मशहूर अभिनेत्री प्राची सिंह बेहद ही हॉट अभिनेत्रियों में शुमार है। उनकी एक एक तस्वीर लोगों को आहें भरने पर मजबूर कर देती है। अभिनेत्री अपनी हॉट फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है और उनकी हॉटनेस का अंदाजा आप उनके सोशल मीडिया अकाउंट को देखकर लगा सकते हैं। प्राची सिंह ने कई भोजपुरी फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में काम किया है।

इसे भी पढ़ें: लोलिता भाभी ने ब्लैक बिकनी में फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, इतनी हॉट तस्वीर देख छूटे फैंस के पसीने


अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत और हिट अभिनेत्रियों में शुमार है। अभिनेत्री की खूबसूरती पर लाखो लोग अपना दिल हार बैठे हैं। अभिनेत्री ने रवि किशन के साथ एक्शन ड्रामा फिल्म सत्यमेव जयते से अपने एक्टिंग करियर  शुरुआत की थी। अभिनेत्री एक्शन ड्रामा तबादला और एक्शन रोमांस सत्या जैसी फिल्मों में अपनी भूमिका के लिए जानी जाती है। इसके अलावा बीते साल अभिनेत्री बिग बॉस ओटीटी में नजर आयीं थीं।

इसे भी पढ़ें: इस वेब सीरीज में यंग दिखने के लिए नीलम कोठरी ने करवाया था बोटॉक्स ट्रीटमेंट, अब ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब


भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप की हीरोइन रानी चटर्जी अपनी दिलकश तस्वीरों से अक्सर इंटरनेट का पारा बढाती रहती हैं। अभिनेत्री ने मनोज तिवारी के अपोजिट ससुरा बड़ा पैसावाला से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। फिल्म काफी हिट भी हुई थी। इसके अलावा उन्होंने बंधन टूटे ना (2005), दमद जी (2006) और मुन्ना पांडे बेरोजगर (2007) जैसी प्रमुख हिट फिल्में दीं।

प्रमुख खबरें

US Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला, Donald Trump की इमिग्रेशन नीति खारिज, जन्म से नागरिकता का अधिकार कायम।

Vaibhav Suryavanshi के Debut पर सस्पेंस, कप्तान Shreyas Iyer के जवाब से England Series से पहले मचा बवाल

T20 World Cup का मिला ईनाम, विस्फोटक बल्लेबाजी से Ishan Kishan बने दुनिया के No.1 Batsman

IPL Trade में मची खलबली, Hardik Pandya के लिए 7 टीमों में होड़, CSK-KKR रेस में सबसे आगे