KWK Season 7: सामंथा रुथ प्रभु ही नहीं ये बॉलीवुड सितारे भी शो पर कर चुके हैं अपनी जिंदगी से जुड़े कई चौकाने वाले खुलासे, पढ़ें किसने क्या कहा था

By प्रिया मिश्रा | Jul 04, 2022

करण जौहर का फेमस टीवी चैट शो कॉफी विद करण का सीजन 7 इस महीने 7 तारीख (7 जुलाई) से शुरू हो रहा है। करण के शो में करीना कपूर से लेकर आलिया भट्ट तक, कई बड़े-बड़े सितारों ने शिरकत की। इस शो में सेलेब्रिटीज़ ने अपनी निजी ज़िंदगी से जुड़े कई खुलासे किए हैं। कुछ सेलेब्स ने तो ऐसे खुलासे किए जिन्हें सुनकर खुद करण भी चौंक गए। आज हम आपको बीते 6 सीजन में सेलेब्स के ऐसे खुलासों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने सबको हैरान कर दिया -

करण जौहर के शो कॉफी विद करण के पांचवे सीजन में एक्टर रणबीर कपूर आए थे। शो मी करेंगे रणबीर से पूछा था कि क्या उन्होंने कभी किसी से उसकी गर्लफ्रेंड को चुराया है। इस सवाल के जवाब में रणबीर ने बताया था कि वे अपने दोस्त की गर्लफ्रेंड के साथ वन नाइट स्टैंड कर चुके हैं। आपको बता दें कि आलिया भट्ट के साथ शादी से पहले रणबीर का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है।

इसे भी पढ़ें: सिर्फ एक बटन पर टिका ईशा गुप्ता का फ्रंट ओपन टॉप, फोटोज़ देख फैंस बोले - 'बटन टूट गया तो सारा नज़ारा दिख जाएगा'

प्रियंका चोपड़ा 

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी करण जौहर के शो मी चौंका देने वाला खुलासा किया था। प्रियंका ने कॉफी विद करण में बताया था कि उन्होंने ब्रेकअप के बाद भी अपने एक्स बॉयफ्रेंड को किस किया था।  प्रियंका ने यह भी बताया था कि वे फोन सेक्स पसंद करती हैं।

करीना कपूर

कॉफी विद करण के पहले सीजन में करीना कपूर और रानी मुखर्जी में एंट्री ली थी। उस दौरान करीना और शाहिद के अफेयर की खबरें चारों तरफ थीं। हालांकि, दोनों ने मीडिया के सामने अपने अफेयर की बात को स्वीकार नहीं किया था। लेकिन करण के शो में करीना ने स्वीकार किया था कि वे शाहिद को डेट कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें: Mika Ka Swayamvar : डेट पर ही मीका सिंह के साथ कोजी हो गई ये कंटेस्टेंट, वायरल वीडियो देख फैंस बोले - बिना शादी के ही सब कर लिया

आलिया भट्ट

करण जोहर का आलिया भट्ट के साथ एक खास रिश्ता है। करण आलिया को अपनी बेटी मानते हैं। कॉफी विद करण के चौथे सीजन में आलिया ने कहा था कि वे रणबीर कपूर से शादी करना चाहती हैं। इस शो में आलिया ने बताया था कि वह बचपन से ही रणबीर को काफी पसंद करती हैं। दिलचस्प बात तो यह है कि आलिया ने इसी साल अप्रैल में रणबीर से शादी की है और प्रेगनेंट भी हैं।

इसे भी पढ़ें: कुब्रा सैत ने किया बड़ा खुलासा, कहा - नशे में वन नाइट स्टैंड के बाद हो गई थीं प्रेगनेंट, और फिर...

कटरीना कैफ

कॉफी विद करण के छठे सीजन में कटरीना कैफ ने एक ऐसी बात कही थी जो उनकी रियल लाइफ में सच हो गई। दरअसल जब करण ने कटरीना से पूछा था कि उन्हें क्या लगता है उनके साथ स्क्रीन पर कौन अच्छा लगेगा तो उन्होंने विक्की कौशल का नाम लिया था। इसके बाद से कटरीना और विक्की को साथ में स्पॉट किया जाने लगा था। इसके बाद दोनों ने इसी साल फरवरी में शादी कर ली।

गौरी खान

कॉफी विद करण में गौरी खान ने खुलासा किया था कि शाहरुख खान उन्हें लेकर काफी पॉजेसिव हैं। गौरी ने बताया था कि शाहरुख की इस आदत के कारण दोनों का एक बार ब्रेकअप भी हो गया था। लेकिन शाहरुख इतने ज़्यादा पॉजेसिव हैं कि वे गौरी से अलग रहना हैंडल नहीं कर पाए थे। गौरी ने कहा था कि उस टाइम मुझे ऐसा लगा था कि हम दोनों शादी का फैसला लेने के लिए काफी यंग हैं।

टाइगर श्रॉफ

इन दिनों टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के अफेयर के चर्चे चारों तरफ हैं। कॉफी विद करण में टाइगर श्रॉफ ने खुलासा किया था कि जब वे स्कूल में थे तब उन्हें श्रद्धा कपूर पर बहुत ज्यादा क्रश था। टाइगर ने खुलासा अपने पापा जैकी श्रॉफ के सामने किया था।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका

TTFI Suspension: खेल मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई, आंतरिक विवादों के कारण Table Tennis Federation की मान्यता निलंबित