बहुत लकी होती हैं वो लड़कियां जिनके शरीर पर होते हैं ये 7 निशान, जीवन में भी नहीं होती किसी चीज़ की कमी

By प्रिया मिश्रा | Jun 08, 2022

सामुद्रिकशास्त्र के अनुसार व्यक्ति के शरीर पर पर बनने वाले चिन्हों का उसके जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, हर व्यक्ति के शरीर पर अलग-अलग चिह्नों का निर्माण होता रहता है। इनमें से कई चिह्न बहुत शुभ माने जाते हैं जिनसे जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है। शरीर पर कुछ चिन्ह लड़कियों के लिए बहुत शुभ माने जाते हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि सामुद्रिकखाशास्त्र के अनुसार लड़कियों के शरीर पर किन चिन्हों का बनना शुभ माना जाता है -

इसे भी पढ़ें: घर में घड़ी लगाने से पहले जान लें ये वास्तु नियम वरना भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लड़कियों के पैर के तलवे पर त्रिकोण का चिन्ह होता है वे बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं। ऐसी लड़कियां काफी सुलझी हुई और समझदार होती हैं। ये हमेशा दूसरों की मदद के लिए आगे रहती हैं।

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं का अंगूठा चौड़ा गोल और लाल होता है वह बहुत भाग्यशाली होती हैं। ऐसी महिलाएं का जीवन खूब ऐशो आराम से बीतता है।

शास्त्रों के मुताबिक, जिन महिलाओं की नाक पर या आसपास तिल या मस्सा होता है वे बहुत किस्मतवाली होती हैं। इनके जीवन में सुख समृद्धि और धन की कमी नहीं होती।

ज्योतिषशास्त्र में अनुसार, जिन महिलाओं के पैर के तलवे पर शंख, कमल या चक्र की आकृति बनती है, वे बहुत लकी होती हैं। ऐसी महिलाएं किसी बड़े पद को हासिल करती हैं। या ऐसी लड़कियों के पार्टनर किसी अच्छे पद पर होते हैं।

इसे भी पढ़ें: अपने लक्ष्यों को पूरा करके ही दम लेते हैं इन 5 राशियों के लोग, मानसिक रूप से होते हैं मजबूत

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, जिन महिलाओं की जीभ कोमल और गुलाबी होती है वे बहुत भाग्यशाली होती हैं। ऐसी महिलाएं जहां रहती हैं वहां खुशियां फैलाती हैं।

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन महिलाओं की आंखें हिरण के समान खूबसूरत होती हैं वे बेहद खुशनसीब होती हैं। ऐसी महिलाएं बहुत भाग्यवान होती हैं। ये दूसरों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आती हैं।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

RBI ने Repo Rate नहीं बदला, पर Iran संकट से Indian Economy पर मंडराया खतरा

Crude Oil Price में बड़ी गिरावट, America-Iran में सुलह के संकेतों से दुनिया को मिली राहत

Mumbai Indians की हार पर भड़के Captain Hardik Pandya, बोले- बल्लेबाज नहीं, गेंदबाज जिम्मेदार

Jasprit Bumrah के खिलाफ Guwahati में आया 15 साल के लड़के का तूफान, एक ही ओवर में मारे 2 छक्के