Travel Tips: पालमपुर के नज़दीक ये एडवेंचर हिल स्टेशन हैं पर्यटकों के छिपे हुए खजाने, तुरंत बनाएं प्लान

By अनन्या मिश्रा | Oct 27, 2025

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित पालमपुर एक खबूसूरत पहाड़ी शहर है। पालमपुर अपनी खूबसूरती के अलावा हरे-भरे चाय के बागानों और धौलाधार पर्वत श्रृंखलाओं के लिए भी जाना जाता है। पालमपुर अपने सुंदर और अलौकिक प्राकृतिक दृश्यों के लिए भी जाना जाता है। लेकिन इस शहर को काफी कम लोग हिल स्टेशन मानते हैं। इसलिए लोग पालमपुर के आसपास में स्थित खूबसूरत और शानदार हिल स्टेशन की तलाश में रहते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको पालमपुर के आसपास में स्थित कुछ शानदार हिल स्टेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां पर आप अपने परिवार, पार्टनर और दोस्तों के साथ सुकून के पल बिताने के लिए पहुंच सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Assam Hidden Places: प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग है सरलपारा गांव, वीकेंड पर बनाएं एडवेंचर का नया ठिकाना

मुख्य आकर्षण

भागसू वाटरफॉल

धर्मकोट

धर्मशाला टी गार्डन

बीर बिलिंग

समुद्र तल से करीब 2 हजार मीटर की ऊंचाई पर बीर बिलिंग स्थित है। यह हिमाचल प्रदेश का एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह जगह अधिक पैराग्लाइडिंग के लिए जाना जाता है। पैराग्लाइडिंग के लिए बीर बिलिंग दुनिया भर के पर्यटक पहुंचते हैं। यहां पर आप ट्रेकिंग से लेकर कैंपिंग और हाइकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। गर्मियों में भी यहां का मौसम सुहावना होता है।

मुख्य आकर्षण

बीर सनसेट पॉइंट

चोकलिंग मठ

गुनेहर वॉटरफॉल

बरोट हिल स्टेशन

हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में स्थित बरोट हिल स्टेशन एक छिपा हुआ खजाना माना जाता है। बरोट अपने घने जंगह, बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, झील-झरनों और देवदार के बड़े-बड़े पेड़ों के लिए जाना जाता है। यहां की ठंडी हवाओं में आप अपने परिवार, पार्टनर और दोस्तों के साथ सुकून के पल बिता सकते हैं। यह जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए भी स्वर्ग माना जाता है।

मुख्य आकर्षण

बरोट मंदिर

बाडा ग्रान ट्रेक

लापस वॉटरफॉल

कुल्लू

कुल्लू हिमाचल प्रदेश का एक बेहद खूबसूरत जिला और हिल स्टेशन है। यह मंडी-मनाली राजमार्ग पर पड़ता है, जोकि अपने शांत वातावरण और खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां पर आपको ऊंचे-ऊंचे पहाड़, झील-झरने और घास के मैदान देखने को मिलेंगे। जून की छुट्टियों में कई लोग कुल्लू घूमने के लिए पहुंचते हैं।

मुख्य आकर्षण

फ्रेंडशिप पीक

नग्गर कैसल

भृगु झील

प्रमुख खबरें

RCom Bank Fraud: पूर्व MD अमिताभ झुंझुनवाला को CBI कोर्ट से मिली मेडिकल जमानत

PNB Scam: Nirav Modi के करीबी Sandeep Mistri को UAE से लाकर CBI ने किया गिरफ्तार

Gulveer Singh ने Asian Games में रचा इतिहास, 3 स्पर्धाओं में मेडल जीतने वाले चौथे भारतीय बने

Mohsin Naqvi के खिलाफ ACC Board के 3 सदस्य, Bangladesh को मिल सकती है कमान