ये लोकतंत्र में भरोसा करने वाले लोग नहीं हैं...राहुल गांधी पर सम्राट चौधरी का पलटवार

By अंकित सिंह | Jul 09, 2025

राहुल गांधी के बिहार दौरे और महागठबंधन द्वारा 'बिहार बंद' पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ये लोग कामचोर लोग हैं। ये लोग कभी मेहनत नहीं कर सकते। बिहार के लोगों ने सहमति दे दी कि हम समीक्षा कराएंगे। ये लोग राजकुमार लोग हैं। गांधी परिवार का राजकुमार और लालू यादव का राजकुमार...ये लोकतंत्र में भरोसा करने वाले लोग नहीं हैं। राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने आगे कहा कि वो झारखंड, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश या कर्नाटक के लिए ऐसा क्यों नहीं कह रहे?

गांधी ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ पटना में निर्वाचन आयोग के कार्यालय तक विरोध मार्च के दौरान ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) गठबंधन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भाजपा और राजग को लाभ पहुंचाने के लिए धांधली की गई थी। वे बिहार में भी इसे दोहराना चाहते हैं जो हम होने नहीं देंगे।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण, मतदाता सूची में हेराफेरी करने के ‘महाराष्ट्र मॉडल’ का विस्तार है और इससे ‘‘न केवल लोगों के वोट देने के अधिकार को बल्कि उनके पूरे भविष्य को हथिया लिया जाएगा।’’

इसे भी पढ़ें: क्या घुसपैठियों को मतदाता सूची में शामिल करना चाहता है विपक्ष? बिहार बंद पर BJP-JDU का पलटवार

 उन्होंने कहा, ‘‘निर्वाचन आयोग को संविधान की रक्षा करनी चाहिए... वह भाजपा के निर्देशों पर काम कर रहा है। इन निर्वाचन आयुक्तों को भाजपा ने ही नामित किया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण चुनावी चोरी का एक प्रयास है। हम निर्वाचन आयोग को मतदाताओं, खासकर युवाओं के (मतदान के) अधिकार छीनने नहीं देंगे।’’ 

प्रमुख खबरें

MoRTH New Rules: अब सड़क पर खुले नहीं दौड़ेंगे Tippers और Dumpers, मंत्रालय ने जारी किया कड़ा नोटिफिकेशन

Hebrew University की Research में बड़ा खुलासा: Israel के फूड-एड सिस्टम में भारी असमानता और खामियां

America के बाद Colombia का बड़ा फैसला, Golan Heights पर Israel की संप्रभुता को दी आधिकारिक मान्यता

सीरिया के तानाशाह रहे बशर अल-असद को मौत की सजा, लाखों लोगों की मौत के जिम्मेदार पाए गए