बॉलीवुड के 5 ऐसे आशिक जो प्यार में कर गये सारी हरें पार, जानें अजय और आमिर में से कौन है नंबर 1

By रेनू तिवारी | Dec 05, 2019

 कहते हैं जब किसी से सच्चा प्यार होता है तो इंसान सब कुछ भूल कर बस प्यार करता है। प्यार में न कोई धर्म दिखआई पड़ता है न कोई जाति। प्यार में अमीरी-गरीबी की रेखा भी फीकी पड़ जाती है सब दिखाई पड़ता है तो सामने वाले का मुस्कुराता हुआ चेहरा। बॉलीवुड के सितारों की जिंदगी काफी चकाचौंध होती है। इस दुनिया में पैसा, शोहरत, नाम, फैम सबकुछ होता है लेकिन कमी होती है तो बस विश्वास की। बॉलीवुड इंडस्ट्री के पर्दे के पीछे की सच्चाई से हर कोई वाकिफ है। कहते हैं कि बॉलीवुड की इस दुनिया में प्यार के नाम पर काम देने का सौदा किया जाता है लेकिन इन सारी चीजों से परे जब बात सच्चे प्यार की होती है तो सच्चे आशिक अपनी आशिकी दिखा ही देते हैं। आज हम बात करेंगे बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में जिन्होंने प्यार में सारी हरें पार कर दी- 

आमिर खान

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्ट आमिर खान की आशिकी के चर्चे किसी से छुपे नहीं है। आमिर खान ने पर्दे पर कई एक्ट्रेस के साथ रोमांस किया है लेकिन अपनी निजी जिंदगी में आमिर खान ने केवल रीना दत्ता से ही सच्ची मोहब्बत की थी। आमिर खान की खिड़की के सामने रीना दत्ता की बालकनी थी यही से शुरू हो गई थी दोनों की लव स्टोरी। शुरूआत में रीना दत्ता ने आमिर खान को रिजेक्ट कर दिया था इस दौरान अपने प्यार का इजहार करने के लिए आमिर मे अपने खून से रीमा के लिए लेटर लिखा था। रीना ने इस घटना के बाद आमिर से ऐसा दोबारा ऐसा नहीं करने की कसम ली थी। धीरे-धीरे रीना को आमिर से प्यार हो गया था और आखिर में दोनों से शादी कर ली थी। रीना दत्ता आमिर खान की पहली पत्नी हैं। रीना से तलाक के बाद आमिर ने किरण राव से शादी कर ली थी।

तब्बू 

बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस तब्बू की लव स्टोरी भी किसी फिल्म की लव स्टोरी से कम नहीं है। चांदनी बार, माचिस, अस्तित्व, दृश्यम, अंधाधुन जैसी फिल्मों में कमाल अदाकारी कर चुकी तब्बू एक्टर अजय देवगन से एकतरफा बेहद मोहब्बत करती थी। इसका खुलासा खुद उन्होंने एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने कहा था कि वह अजय देवगन को काफी पसंद करती थी लेकिन अजय देवगन शादी शुदा थे इस लिए वह उनके करीब नहीं गई। तब्बू आज भी सिंगल हैं।


ऐश्वर्या राय और सलमान खान

ऐश्वर्या और सलमान ख़ान के प्यार के फसाने तो किसी से छुपे नहीं है। सलमान ख़ान ऐश्वर्या से बेहद प्यार करते थे। ऐश्वर्या भी सलमान खान के प्यार में इस कदर डूब चुकी थी कि वह अपना परिवार   छोड़कर कर अलग रहने लगी थी। ऐश्वर्या के घर वालों को सलमान पसंद नहीं थे इस लिए वह सलमान ख़ान ऐश्वर्या के रिश्ते से नाखुश थे लेकिन ऐश्वर्या सलमान को नहीं छोड़ना चाहती थी इस लिए वह परिवार को छोड़कर अलग रहने लगी थी। बाद में ऐश्वर्या और सलमान खान के बीच विवाद हो गया था और ये दोनों एक दूसरे से अलग हो गये थे।

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी 

बॉलीवुड सुपरहिरों ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की प्यार की दस्तां के किस्से आज भी गलियारों में हवा की तरह तैरते हैं। धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे लेकिन हेमा मालिनी पर उनका दिल आ गया था। धर्मेंद्र को चुपके-चुपके हेमा भी पसंद करती थी लेकिन शादीशुदा धर्मेंद्र की जिंदगी को खराब नहीं करना चाहती थी इसी लिए वह बॉलीवुड एक्टर जितेन्द्र से शादी करने जा रही थी। हेमा की शादी की खबर जैसे ही धर्मेंद्र को लगी तो वह शूटिंग छोड़ कर सीधे हेमा की शादी के मंडप में पहुंच गये और हेमा का हाथ पकड़ कर उन्हें कमरे में ले गये जहां उन्होंने हेमा से बात की और हेमा जब कमरे से बाहर निकली तो उन्होंने जितेन्द्र से शादी करने से इंकार कर दिया। हेमा को मनाने के बाद धर्मेंद्र ने अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर से तलाक मांगा तो प्रकाश कौर ने तलाक देने से इंकार कर दिया था और हिंदू धर्म में एक पत्नी के होते हुए और दूसरी शादी नहीं कर सकते। तब धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी करने के लिए मुस्लिम धर्म अपना लिया था। हेमा और धर्मेंद्र आज भी साथ हैं।

रवीना टंडन और अजय देवगन 

रवीना टंडन का नाम बॉलीवुड में अक्षय कुमार के साथ जुड़ा था। अक्षय कुमार और रवीना टंडन के लव अफेयर के किस्से खूब चर्चा में रहें। इस सब चीजों से परे रवीना टंडन के दिल पर राज करने वाले अजय देवगन थे। रवीना टंडन और अजय देवगन जब अपनी फिल्म दिलवाले की शूटिंग कर रहे थे तो रवीना का दिल अजय के लिए धड़कने लगा था। अजय को भी रवीना पसंद थी दोनों की रील लाइफ केमिस्ट्री रीयल लाइफ में पनपने लगी थी। दोनों का प्यार परवान चढ़ गया था लेकिन इसी बीच एंट्री हुई करिश्मा कपूर की और अब अजय के दिल में करिश्मा कपूर बसने लगी थी। करिश्मा कपूर के कारण अजय देवगन ने रवीना टंडन से ब्रेकअप कर लिया था। इस बात से आहत हुई रवीना ने सूसाइड करने की भी कोशिश की थी।

प्रमुख खबरें

Mukesh Ambani का बड़ा ऐलान: Meta के साथ मिलकर Jamnagar बनेगा भारत का नया Global Tech Hub

पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में बर्बर सैन्य-पुलिस हिंसा के अंतरराष्ट्रीय निहितार्थ

Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर अल्टीमेटम, Abhijeet Dipke की चेतावनी- अब युवा पीछे नहीं हटेंगे

मोदी युग के बारह वर्ष: विकास, विश्वास और विराट का उदय