चुनावी मंच पर हिट नहीं रहे ये कलाकार, चुनावी नतीजों में बुरी तरह हारे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2019

लखनऊ। ड्रीम गर्ल  हेमा मालिनी और भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन को छोड़कर रूपहले पर्दे पर अपने जौहर दिखाने वाले ज्यादातर फिल्मी कलाकार उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में हिट नहीं रहे। मथुरा सीट से लगातार दूसरी बार जीत हासिल करने वाली हेमा मालिनी ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रालोद के कुंवर नरेन्द्र सिंह को दो लाख 93 हजार 471 मतों के भारी अंतर से शिकस्त दी। भोजपुरी स्टार रवि किशन ने गोरखपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर अपने निकटतम सपा—बसपा—रालोद गठबंधन प्रतिद्वंद्वी रामभुआल निषाद को तीन लाख 1664 मतों से हराया।

हालांकि, प्रदेश के चुनावी मैदान में उतरे सिने स्टार्स के खाते में बस इतनी ही खुशी आयी। आजमगढ़ से भाजपा प्रत्याशी भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव  निरहुआ  सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से दो लाख 59 हजार 874 मतों से हार गये।

इसे भी पढ़ें: संबंध बेहतर बनाने के लिए शांति वार्ता की जिम्मेदारी अब पाकिस्तान के कंधों पर: हर्षवर्द्धन श्रृंगला

वहीं, रामपुर से भाजपा प्रत्याशी अभिनेत्री जया प्रदा गठबंधन प्रत्याशी आजम खां से एक लाख 9997मतों से हार गयीं। इसके अलावा फतेहपुर सीकरी सीट पर सिने अभिनेता और उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर भाजपा उम्मीदवार राजकुमार चाहर से चार लाख 95 हजार 65 मतों के भारी अंतर से हार गये। वहीं, फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी लखनऊ से सपा प्रत्याशी पूनम सिन्हा को केन्द्रीय गृह मंत्री भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह से तीन लाख 47 हजार 302 मतों से हार मिली। 

प्रमुख खबरें

PM Modi ने CWG 2026 Sports Heroes को दिया प्रोत्साहन, युवाओं में बढ़ेगा खेल का जुनून

फिर शुरू होगा कैश वाला जमाना! UPI पेमेंट पर आपको नहीं देना होगा चार्ज, लेकिन क्या मर्चेंट ट्रांजैक्शन का असर ग्राहकों पर पड़ सकता है?

Sarfaraz Khan की लंबे इंतज़ार के बाद Team India में एंट्री, Sri Lanka Test में दिखेंगे

Vidya Vahini Yojana से छात्राएं होंगी आत्मनिर्भर, CM Rekha Gupta ने बांटी Cycle, आसान हुई School की राह