Travel Tips: पॉल्यूशन फ्री है चंडीगढ़ के आसपास मौजूद ये खूबसूरत जगहें, वीकेंड पर बनाएं घूमने का प्लान

By अनन्या मिश्रा | Dec 06, 2024

देश की राजधानी दिल्ली से लेकर पंजाब, हरियाणा आदि शहरों में पॉल्यूशन इस कदर बढ़ गया है कि लोगों को इससे परेशानी होने लगी है। इन शहरों के साथ ही चंडीगढ़ में बढ़ते प्रदूषण के चलते कई लोग शुद्ध हवा के लिए हिल स्टेशन का रुख कर रहे हैं। ऐसे में अगर आपके शहर में भी पॉल्यूशन बहुत बढ़ गया है और आप शुद्ध व शांत वातावरण में सांस लेना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको चंडीगढ़ के आसपास कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप वीकेंड में घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां का शांत और शुद्ध वातावरण आपको अपना दीवाना बना लेगा।

सोलन

इसे भी पढ़ें: Maha Kumbh 2025: परिवार के साथ महाकुंभ मेले में घूमने का बना रहे प्लान तो इन बातों का रखें खास ख्याल

हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में मौजूद सोलन नेचर लवर्स के लिए जन्नत माना जाता है। यहां पर बड़े-बड़े देवदार के पेड़, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और झील-झरने इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। सोलन में आप ट्रेकिंग, हाईकिंग और कैंपिग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। चंडीगढ़ से यह जगह करीब 68 किमी दूर है।

कसौली

हिमाचल प्रदेश में समुद्र तय से करीब 2 हजार मीटर की ऊंचाई पर कसौली स्थित है। यह एक बेहद खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशन है। कसौली की हसीन वादियों में चंडीगढ़ से कई लोग परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं।

कसौली हिल स्टेशन खूबसूरती के अलावा शुद्ध हवाओं के लिए भी जाना जाता है। यहां का शुद्ध और शांत वातावरण अपने आप में सुकून देने वाला है। कसौली की शुद्ध और ठंडी हवाओं में घूमने के बाद आप यकीनन अपने शहर को भूल जाएंगे। यहां पर आप स्नो व्यू पॉइंट, लवर्स लेन ट्रेल और मंकी पॉइंट जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

नालागढ़

हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में स्थिति नालागढ़ एक मनमोहक हिल स्टेशन है। यह हिमाचल प्रदेश का छिपा हुआ खजाना माना जाता है। यहां पर न सिर्फ चंडीगढ़ से ही बल्कि अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और जालंधर से भी लोग घूमने के लिए आते हैं।

नालागढ़ में बड़े-बड़े देवदार के पेड़, झील-झरने और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। यह जगह अपने शांत और शुद्ध वातावरण के लिए जानी जाती है। यहां पर एडवेंचर एक्टिविटी करने के साथ ही सुकून के दो पल भी बिता सकते हैं। चंडीगढ़ ने नाहागढ़ की दूरी करीब 64 किमी है।

नाहन

अगर आप भी चंडीगढ़ के पॉल्यूशन और भीड़-भाड़ से दूर किसी शांत और शानदार जगह पर सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं। तो आपको एक बार नाहन जरूर जाना चाहिए। यह हिमाचल प्रदेश का छिपा हुआ बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है।

समुद्र तल से करीब 1 हजार मीटर की ऊंचाई पर मौजूद नाहन में आपको जरा भी पॉल्यूशन नहीं मिलेगा। यहां का वातावरण इतना अधिक शुद्ध मिलेगा और दूर-दूर तक फ्रेश और स्पष्ट दिखाई देगा। यहां पर आप रेणुका झील, हब्बान वैली और मिनी चिड़ियाघर जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

इन जगहों को एक्सप्लोर करें

बता दें कि चंडीगढ़ के आसपास अन्य कई बेहतरीन और शानदार जगहें हैं, जो पॉल्यूशन फ्री हैं। यहां पर आप वीकेंड में घूमने के लिए आ सकते हैं। आप चंडीगढ़ से करीब 106 किमी दूर चैल, 126 किमी दूर स्थित कुफरी और 110 किमी दूर स्थिति शिमला घूमने के लिए पहुंच सकते हैं। यहां पर आप 5% भी पॉल्यूशन नहीं मिलेगा।

प्रमुख खबरें

IPL 2026: 15 साल के Vaibhav Suryavanshi ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में जीती Orange Cap

US-Iran Nuclear Deal पर फिर लगा ब्रेक, तेहरान बोला- अपने हितों से समझौता नहीं करेंगे।

Mumbai Indians में कप्तानी पर संकट, Hardik Pandya की होगी छुट्टी, Tilak Varma को मिलेगी कमान

Arsenal का पुराने जमाने का फुटबॉल पड़ा भारी, Champions League Final में हार के बाद रणनीति पर उठे गंभीर सवाल।