Vastu Tips: बेड से जुड़ी ये गलतियां रोक सकती हैं आपकी Success, तुरंत बदलें सोने की दिशा

By अनन्या मिश्रा | May 30, 2026

क्या आप जानते हैं कि सोने की दिशा और सोने का तरीका व्यक्ति के जीवन को कई तरह से प्रभावित कर सकता है। क्योंकि सोने का तरीका न सिर्फ आपकी सेहत बल्कि आपकी सफलता में भी बाधा बन सकता है। वास्तु शास्त्र में सोने की सही दिशा और सोने का सही तरीका बताया गया है। जिसको अपनाकर आप जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर कर सकता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक आपका बेड आपकी सक्सेस का रास्ता रोक सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि सोने के लिए सही दिशा और तरीका क्या है।

इसे भी पढ़ें: आज का अंक राशिफल: मूलांक 3 और 9 के लिए बना है Lucky Day, जानें 1 से 9 तक का भविष्यफल

स्टूडेंट्स और नौकरीपेशा लोगों के लिए सोने की सबसे अच्छी दिशा पूर्व दिशा मानी जाती है। इस दिशा में सिर करके सोने से एकाग्रता और याददाश्त तेज होती है। वहीं करियर में भी नए मौके मिलते हैं।

बेड की सही पॉजिशन

बेड का सही दिशा में होना जरूरी होता है। क्योंकि बेड की सही दिशा आपकी सफलता का रास्ता खोल सकता है।

घर का मास्टर बेडरूम दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना चाहिए। ऐसा होने से घर के सदस्यों को सफलता मिलने लगती है।

बेड को दीवार के बीच में रखना चाहिए। जिससे कि दोनों ओर से ऊर्जा का प्रवाह हो सकें।

कभी भी उत्तर दिशा की ओर सिर करके नहीं सोना चाहिए। क्योंकि यह मेगनेटिक फिल्ड को डिस्टर्ब कर सकता है। इस तरह से सोने से आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

कभी भी बीम के नीचे बेड नहीं रखना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से करियर में प्रेशर और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

वास्तु के मुताबिक कमरे के अंदर बेड के सामने मिरर नहीं होना चाहिए। यह निगेटिव एनर्जी को बढ़ाता है और तनाव की वजह बन सकता है।

बेड के नीचे कूड़ा-कचरा नहीं होना चाहिए, इससे तनाव ज्यादा बढ़ सकता है।

बेडरूम में लकड़ी के बेड को रखना चाहिए। लकड़ी का बेड घर में सकारात्मकता आती है और पॉजिटिविटी के लिए भी अच्छा होता है। कमरे के अंदर लोहे का बेड नहीं रखना चाहिए। इस बेड को रखने से घर में निगेटिविटी आती है।

बेड की शेप कैसी होनी चाहिए

बेड की शेप हमेशा चतुर्भुज शेप का होना चाहिए। कमरे के अंदर गोल बेड नहीं होना चाहिए, क्योंकि इस तरह का बेड आपके जीवन में अस्थिरता ला सकता है।

शादीशुदा लोगों को अपने बेड पर सिंगल मेट्रेस लगाना चाहिए। कभी भी दो अलग-अलग मेट्रेस नहीं लगाना चाहिए। इसलिए बेड पर सिर्फ एक सिंगल मेट्रेस ऱखें।

अगर आप भी सफलता चाहते हैं, तो इसलिए लिए कमरे में हल्के रंग की चादर का इस्तेमाल करना चाहिए।

कमरे के एकदम सामने अपना बेड नहीं रखना चाहिए। जब आप बेड पर लेटे हों, तो पैर सीधे गेट की ओर नहीं होना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Yes Milord: क्या है संविधान का अनुच्छेद 142, सुप्रीम कोर्ट से HC को फैसला सुनाने के लिए मिला निर्देश, अब लंबित मामलों में आएगी तेजी?

Kerala में Vande Mataram पर घमासान: राज्यपाल नाराज, CM ने कहा अनिवार्य नहीं

क्या Emilia Clarke ने Game of Thrones के हर एपिसोड के लिए $300,000 कमाए थे? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Karnataka CM: DK Shivakumar 3 जून को ले सकते हैं शपथ, सूत्रों का बड़ा दावा!