आज का अंक राशिफल: मूलांक 3 और 9 के लिए बना है Lucky Day, जानें 1 से 9 तक का भविष्यफल

May 30 Numerology
Unsplash

अंक ज्योतिष 30 मई 2026: आज का मूलांक 3 है और यूनिवर्सल एनर्जी 9, जो पुरानी बातों को छोड़कर नई शुरुआत का संकेत दे रही है। इस भविष्यफल में जानें कि कैसे मूलांक 3 की लव लाइफ रोमांटिक रहेगी और मूलांक 8 को करियर में बड़ी डील मिल सकती है।

आज की तारीख 30 मई, शनिवार का दिन है। अंक ज्योतिष के मुताबिक, 30 तारीख का मूलांक (3+0= 3) 3 होगा जिसके स्वामी ग्रह गुरु होते हैं। शनिवार का दिन होने पर आज गुरु और शनि का प्रभाव देखने को मिलता है। आज की कुल यूनिर्वसल एनर्जी 9 है, जो पुरानी बातों को पीछे छोड़कर एक नई शुरुआत करने की बात करती है। आज का दिन आप काफी मुस्कराते नजर आएंगे और अंदर से कुछ पुरानी चीजों को विदा करने का समय है।  आइए आपको बताते 1 से लेकर 9 मूलांक तक आज का दिन कैसा रहने वाला है।

 

मूलांक 1

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलंका 1 है। आज के दिन मूलांक 1 वाले अपने पेंडिंग कार्य को पूरा सकते हैं। वर्कप्लेस पर आप जो भी बात रखें, उसे पूरे भरोसे के साथ सुनें। यदि कोई लंबे समय कोई कार्य अटका हुआ है, तो आज उसे पूरा जरुर करें। सेहत आपकी बढ़िया रहने वाली है। रिश्तें में कोई गलतफहमी चल रही है, तो उसे बैठकर सुलझा लें। इस बात का ध्यान रखे कि अपनी बात ईमानदारी से कहे, पर लहजा को थोड़ा नरम रखें। 

सीख- एक बेहतरीन संचालक अपनी बातों से दूसरों को डराता नहीं है, बल्कि सही दिशा दिखाकर उनका दिल जीतता है।

मूलांक 2

किसी भी महीने के 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्में लोगों का मूलांक 2 होता है। आज दिन टीम के साथ मिलकर कुछ नया करने का है। अगर आपके वर्क में कोई समस्या आ रही है, तो आज आपको उसका अच्छा समाधान मिल जाएगा। राइटिंग, काउंसलिंग या लोगों की मदद करने वाले काम आज आपको सफलता पहुंचाएंगे। आज के दिन मन थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है, पॉजिटिव लोगों के साथ रहे हैं। रिश्तों के मामले में आज का दिन थोड़ा भावुक हो सकता है, यह दिन पुराने गिले-शिकवे मिटाने के लिए बेहतरीन है। अपनी बातें प्यार से शेयर किया करें, रिश्ते और मजबूत बनेंगे।

सीख : मन की शांति और हीलिंग तभी शुरू होती है जब आप उम्मीदें छोड़कर अपनी बात खुलकर कहना सीखते हैं।

मूलांक 3

जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21, 30 को हुआ है, उनका मूलांक 3 है। आज का दिन आपके लिए बेहतरीन है,क्योंकि आज की ऊर्जा सीधे आपसे मेल खा रही है। यदि आप पब्लिक स्पीकिंग, मीडिया, टीचिंग या कोई रचनात्मक काम करें, तो आपका जलवा बना रहेगा। हेल्थ के मामले में आपका दिन अच्छा रहने वाला है। प्यार-मोहब्बत के मालमे में यह दिन बहुत ही प्यारा है। पुरानी तकलीफों को पीछे छोड़कर एक नई खुशी के लिए तैयार हैं।  झगड़े से दूर रहना और अपनी पूरी एनर्जी वर्क पर लगाना है। 

सीख : आपकी खुशी तभी असली होती है जब आप बीते हुए कल के गमों को पीछे छोड़ देते हैं।

मूलांक 4

किसी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्में लोगों का मूलांक 4 होता है। आज ही कागजी कार्रवाई या पैसों से संबंधित काम को निपटा लें। सेहत के लेकर दिन मिलाजुला रह सकता है। नींद का ख्याल रखना है और तनाव लेने से बचें। रिश्ते के मामले में आपको लग सकता है, आपको कोई समझ नहीं पा रहा है। लेकिन टेंशन मत लो, बस साफ-साफ बात करों। आज का ज्ञान थोड़ा लचीला होना सीखें।

सीख : जब आप शांत रहकर अपनी भावनाएं बताते हैं, तो आपकी पर्सनालिटी और भी निखर कर आती है।

मूलांक 5 

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को होता है, उनका मूलांक 5 है। आज का दिन आपके लिए नए लोगों से कनेक्ट होने से लेकर नेटवर्किंग में जुड़ने का है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है या कोई नया मौका जो आपके करियर में रफ्तार को आगे बढ़ा देगा। मन में बेचैनी रह सकती है, इसलिए आज बिल्कुल न सोचें। रिश्तों में आज का दिन प्यार और दोस्ती के लिए बेहद अच्छा रहने वाला है। यदि किसी रिश्ते में खिंचाव था, तो आज बातचीत से सब ठीक हो जाएगा। बस अपनी बात साफ रखना 

सीख : आज आपके बोल ही आपकी तकदीर बदल सकते हैं, इसलिए जो भी कहें, सोच-समझकर और साफ कहें।

मूलांक 6

किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्में लोगों का मूलांक 6 होता है। आज का दिन आपकी रचनात्मक और सेवा से जुड़े कार्यों के लिए बढ़िया है। शिक्षण, मार्गदर्शन, सामाजिक सेवा या लोगों से सीधे जुड़े कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी समझदारी और विनम्र व्यवहार लाभ दिला सकते हैं। लेकिन, अपनी शारीरिक और मानसिक ऊर्जा का संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा। दूसरों की परेशानियों में जरूरत से ज्यादा उलझने से बचें। पारिवारिक और प्रेम संबंधों में अपनापन बढ़ेगा तथा मनमुटाव दूर करने का अच्छा अवसर मिलेगा। पुराने गिले-शिकवे भुलाकर रिश्तों को मजबूत बनाने का प्रयास करें। साथ ही, अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां लेने से बचें और आराम के लिए भी समय निकालें।

सीख : प्यार तभी खिलता है जब आप पुरानी कड़वाहट का बोझ उतार देते हैं।

मूलांक 7

जिन लोगों का जन्म 7, 16, 25 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 7 है। आज का दिन आप अपने विवेक और समझदारी का इस्तेमाल करेंगे। यदि आप लेखन, रिसर्च या किसी आध्यात्मिक काम से जुड़े हैं, तो आज का दिन आपके नाम रहेगा। आपको आज आपकी मानसिक ऊर्जा हाई, जो शरीर को थोड़ा थका सकता है। रिश्तों में साफ-साफ सच्चाई दिखाई देगी। बातों को ईमानदारी के साथ कहें, खुद को अकेला न करें। बातचीत करेंगे तो उलझनें अपने आप सुलझ जाएंगी।

सीख : आपकी बुद्धि तभी काम आती है जब आप उसे नम्रता के साथ दूसरों के साथ बांटते हैं।

मूलांक 8

जिन व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख हुआ है, उनका मूलांक 8 होता है। आज का दिन आगे बढ़ने और नए मौके को सर्च करने का है। मीटिंग्स या कार्य में कोई बड़ी डील आपको मिल जाएगा। वर्क प्रेशर के चलते गुस्सा मत करें, बस संयम रखें। रिश्तों में आज का दिन थोड़ा गंभीर रह सकता है। अपने पार्टनर के साथ थोड़ा नरमी से पेश आएं। करियर और प्यार के बीच आज सही बैलेंस बनेंगा।

सीख : असली जीत उसी में है, जिसमें काम की भागदौड़ के साथ आपके मन की शांति भी बची रहे।

मूलांक 9 

किसी भी महीने के 9, 18, 27 के जन्में लोगों का मूलांक 9 है। आज का आपका दिन है क्योंकि आज की ऊर्जा आपसे मेल खा रही है। प्रोजेक्ट्स को पूरा करने और लोगों से शाबाशी पाने के लिए आज का समय बढ़िया है। आज मन में काफी उथल-पुथल हो सकती है, इसलिए नकारात्मक सोच से बचना चाहिए। रिश्तों में आज का दिन घावों को भरने का है। यदि कोई पुरानी बात पकड़कर बैठें है, तो उसे आज ही छोड़ दें और शांति पाने का दिन है। 

सीख : खुद को और दूसरों को माफ कर देना ही आज आपकी सबसे बड़ी ताकत है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़