शाहरुख से लेकर आलिया तक, बेहद आलीशान है इन बॉलीवुड स्टार्स की वैनिटी वैन

By प्रिया मिश्रा | Jul 29, 2021

बॉलीवुड एक्टर्स के पास आलीशान घर और महंगी गाड़ियाँ होती हैं। लेकिन अक्सर ये सेलिब्रिटीज फिल्म शूटिंग के दौरान अपने घर से दूर रहते हैं। ऐसे में यह सितारे अपनी वैनिटी वैन को ही अपने घर की तरह इस्तेमाल करते हैं। बॉलीवुड एक्टर्स की वैनिटी वैन सभी सुख सुविधाओं से लैस रहती हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि बॉलिवुड के कुछ सितारों की वैनिटी वैन में क्या क्या है- 

आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे क्यूट और बबली एक्ट्रेस हैं। आलिया की पर्सनालिटी की तरह ही उनकी वैनिटी वैन भी बहुत क्यूट है। आलिया की वैनिटी वैन में ग्राफिटी से लेकर कुशन तक, सब कुछ कलरफुल और मिलेनियल है। उनकी वैनिटी वैन की दीवारों पर पेंटिंग और मोटिवेशनल कोट्स लिखे हुए हैं। आलिया ने अपनी वैनिटी वैन को अपने घर की तरह ही सजाया है।

अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की वैनिटी वैन सिंपल लेकिन क्लासी है। उनकी वैनिटी वैन में जरूरत की सारी चीज़ें मौजूद हैं। अनुष्का की वैनिटी वैन में सफेद रंग का एक बहुत ही खूबसूरत मिरर है जिसके सेंटर में लाइट्स लगी हुई हैं। अनुष्का ने अपनी वैनिटी वैन को स्टाइलिश फर्नीचर और कलरफुल फ्रेम्स से सजाया है।

शाहरुख खान

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के पास सबसे आलीशान वैनिटी वैन है। उनकी वैनिटी वैन में शानदार लाइटिंग है जिसे शाहरुख अपने मूड के हिसाब से बदल सकते हैं। इसके अलावा उनकी वैन में मॉडर्न गैजेट्स जैसे एप्पल टीवी, मल्टीपल फॉर के डिस्प्ले और म्यूजिक सिस्टम है।

इसे भी पढ़ें: सिंपल लाइफ जीने में यकीन करते हैं बॉलीवुड के यह 7 बड़े सितारे

करीना कपूर खान

बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान की वैनिटी वैन भी काफी शानदार है। उनकी आइवरी कलर की वैनिटी वैन में ब्राइट कलर के पर्दे हैं। इसके अलावा बेबो ने अपनी वैनिटी वैन की दीवारों पर खुद की तस्वीरें भी लगा रखी हैं। बेबो की वैनिटी वैन में एक ओवल शेप्ड मिरर और मैचिंग ड्रेसिंग टेबल भी है।

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ की वैनिटी वैन उनके घर का ही मिनी वर्जन है। उन्होंने अपनी वैनिटी वैन को बहुत ही शानदार तरीके से सजाया है। उनकी वैन में वुडन फ्लोर, हैंड पेंटेड वॉल और वॉलपेपर्स हैं जो उन्हें घर वाली फीलिंग देते है। कैटरीना की वैनिटी वैन को देखकर बोहेमियन फील आती है। 

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खतरों के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार की वैनिटी वैन काफी अलग है। अक्षय की वैनिटी वैन में बाकी एक्टर्स की वैनिटी वैन की तरह म्युजिक सिस्टम और बड़ी स्क्रीन्स नहीं हैं। अक्षय का मानना है कि एक्टर्स पूरे दिन सेट पर स्क्रीन और साउंड के बीच ही रहते हैं इसलिए उन्हें रिलैक्स करने के लिए जगह की जरूरत होती है। अक्षय की वैनिटी वैन में इलेक्ट्रिक रिक्लाइनर, बेड और एक छोटा सा मेकअप रूम है।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

US-Iran Peace Treaty 14-point MoU Text | परमाणु हथियारों पर रोक, होर्मुज़ जलमार्ग खुलेगा और मिलेगा $300 अरब का फंड

Box Office Collection | मैं वापस आऊंगा की रफ़्तार तेज, जानिए हॉन्टेड 3D और भारत भाग्य विधाता का छठे दिन का हाल

India vs Afghanistan ODI | भारत की जर्सी पहनते ही बदल जाते हैं अर्शदीप..., आईपीएल के खराब फॉर्म को भुलाकर चमके बाएं हाथ के पेसर, मनोज तिवारी ने की तारीफ

महाराष्ट्र में सियासी भूचाल! ऑपरेशन टाइगर की आहट के बीच Uddhav Thackeray ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक, जारी हुआ व्हिप