अफगान संकट पर 11 अगस्त को बैठक करेंगे पाक, चीन समेत चार देशों के वरिष्ठ अधिकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2021

इस्लामाबाद। अफगानिस्तान को एक और गृहयुद्ध की चपेट में जाने से रोकने के प्रयासों के तहत पाकिस्तान, अमेरिका, रूस और चीन के वरिष्ठ अधिकारी 11 अगस्त को दोहा में बैठक करेंगे। यह जानकारी शनिवार को मीडिया की एक खबर से मिली।

इसे भी पढ़ें: जो बाइडन ने भारतीय-अमेरिकी रशद हुसैन को धार्मिक स्वतंत्रता का राजदूत नियुक्त किया

तथाकथित विस्तारित ट्रोइका की बैठक अमेरिका और नाटो बलों की अफगानिस्तान से वापसी की शुरुआत के बाद से युद्धग्रस्त देश में अफगान तालिबान द्वारा तेजी से पैठ बनाने की पृष्ठभूमि में हो रही है। ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के अनुसार, इन चार प्रमुख देशों के विशेष प्रतिनिधि पिछली बार अप्रैल में दोहा, कतर में मिले थे और इनके पहले भी अघोषित सत्र हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Gyan Ganga: देवताओं का वानर रूप में अवतार और अयोध्या में श्रीराम जन्म की तैयारी

Supreme Court में Solicitor General बोले, UGC के जाति भेदभाव नियमों पर विचार करेगी कमेटी

Delhi के चावड़ी बाजार में इमारत ढहने से दो की मौत, जेई और एई निलंबित

रमा एकादशी व्रत से जीवन में आती है सुख और समृद्धि