इन दिनों ट्विटर पार्टी बन गयी है कांग्रेस, ट्विटर-ट्विटर खेलती रहती है: शिवराज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसते हुए कांग्रेस पार्टी को ट्विटर पार्टी करार दिया और कहा कि इसके नेता ट्विटर ट्विटर खेलते रहते हैं। खंडवा जिले की मांधाता विधानसभा सीट के कांग्रेस के विधायक नारायण पटेल विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देने के बाद बृहस्पतिवार को कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गये। प्रदेश भाजपा कार्यालय में पटेल का पार्टी में स्वागत करते हुए चौहान ने कहा, ‘‘कांग्रेस इन दिनों ट्विटर पार्टी बन गयी है। इसके नेता ट्विटर ट्विटर खेलते रहते हैं।’’ पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए चौहान ने आरोप लगाया, ‘‘राहुल भारत की बात नहीं, चीन की बात करते हैं। उनको सपने में भी मोदी जी दिखते हैं।’’ प्रदेश में पिछली कमलनाथ सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का नाम लिये बिना उन्होंने कहा, ‘‘सरकार में थे तो प्रदेश की दुर्गति कर दी। कांग्रेस में हताशा का माहौल है। यहां (मप्र)भी एक ही आदमी सब कुछ है, दिल्ली में एक ही परिवार। यहां पहले सीएम, फिर प्रदेश अध्यक्ष, सब एक ही आदमी है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मांधाता में विकास का काम भाजपा ने किया। 15 माह में कोई काम नहीं हुआ।’’ 

इसे भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 632 नए मामले, संक्रमितों की संख्या पहुंची 25,000 के पार

इस अवसर पर पटेल ने कहा कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिये भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा ‘‘क्योंकि मेरा मानना है कि केवल भाजपा ही मेरे क्षेत्र और प्रदेश का विकास करेगी।’’ इससे पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और मुख्यमंत्री चौहान ने अन्य भाजपा नेताओं की मौजूदगी में औपचारिक तौर पर भगवा दुपट्टा पहनाकर पटेल का भाजपा में भाजपा में स्वागत किया।

प्रमुख खबरें

Assam में ऐतिहासिक कदम! विधानसभा में पेश हुआ Uniform Civil Code Bill, बहुविवाह पर रोक और लिव-इन का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य

पीएम मोदी के साथ हो सकती थी अनहोनी! बेंगलुरु में सुरक्षा में महा-चूक, काफिले के रास्ते में बिछे थे बारूद

Dhurandhar Uncut Version | धुरंधर का अनकट वर्जन देख भड़के दर्शक, सोशल मीडिया पर बोले- नया कुछ नहीं, बस गालियों से बीप हटाया है

Nautapa 2026: नौतपा में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, 9 दिन तक मिलेगा छप्परफाड़ Money और Good Luck