ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद हैं ये तेल, हाई बीपी होगा कंट्रोल

By प्रिया मिश्रा | Sep 10, 2021

आजकल की तनावपूर्ण जीवनशैली में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या काफी अधिक बढ़ गई है। बुजुर्ग ही नहीं युवा वर्ग के लोगों में भी हाई बीपी की समस्या देखी जा रही है। हाई ब्लड प्रेशर के कारण दिल की बीमारियों का जोखिम बढ़ता है इसलिए इसे नियंत्रित करना बेहद जरूरी है। आप अपने खानपान और जीवनशैली में कुछ बदलाव करके हाई बीपी को नियंत्रित कर सकते हैं। इसके अलावा आप हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए कुछ एसेंशियल ऑयल इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कौन से एसेंशियल ऑयल हाई बीपी को कंट्रोल करने में मदद करते हैं-

हाई बीपी के मरीजों के लिए लैवेंडर एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद माना जाता है। लैवंडर ऑयल में कई चिकित्सीय गुण होते हैं जो तनाव को कम करने में मदद करते हैं। लैवंडर ऑयल के इस्तेमाल से नींद अच्छी आती है और सिर दर्द में भी आराम मिलता है।

रोज़ एसेंशियल ऑयल

रोज़ एसेंशियल ऑयल में कई तरह के औषधीय गुण होते हैं। इस तेल की खुशबू से मन शांत होता है। गुलाब के तेल का इस्तेमाल करने से ब्लड सरकुलेशन बेहतर होता है और बीपी कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

बर्गमॉट ऑयल 

हाई बीपी में बर्गमॉट ऑयल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद माना जाता है। इस तेल को सूंघने से डोपामाइन और सेरोटोनिन रिलीज होते हैं जिससे मूड अच्छा होता है। यह तेल तनाव कम करने में भी मदद करता है जो हाई बीपी का एक प्रमुख कारण है। आप बर्गमॉट ऑयल को किसी अन्य तेल में मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: खुद को फिट रखने के लिए यह खास एक्सरसाइज करती हैं सोहा अली खान, देखिए फिटनेस वीडियो

निरोली ऑयल 

निरोली ऑयल नारंगी के फूलों से बनता है। इस तेल में एंटी हाइपरटेंशन गुण पाए जाते हैं जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। निरोली ऑयल की ताजी खुशबू से मूड अच्छा होता है और तनाव कम करने में मदद मिलती है। आप किसी अन्य तेल में निरोली ऑयल मिलाकर मसाज कर सकते हैं।

लेमन ऑयल

लेमन ऑयल भी हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसकी खुशबू से मूड अच्छा होता है और तनाव कम करने में मदद मिलती है। लेमन ऑयल के इस्तेमाल से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

WFI का बड़ा एक्शन: WADA नियमों के उल्लंघन पर Vinesh Phogat की वापसी पर लगी रोक

Lionel Messi का डबल धमाका, Inter Miami को दिलाई जीत और MLS में रचा नया इतिहास

El Clásico का महामुकाबला: Barcelona खिताब पक्का करने उतरेगी, Real Madrid के सामने लाज बचाने की चुनौती।

Chennai में क्रिकेट और राजनीति का Super-Day, CSK की Fans से अपील- स्टेडियम में Politics नहीं!