Bad Foods For Bones । हड्डियों को बूढ़ा और कमजोर कर देती हैं ये चीजें, तुरंत बंद कर दें इनका सेवन

By एकता | May 22, 2023

30 की उम्र पार करने के बाद लगभग हर दूसरा व्यक्ति हड्डियों से जुड़ी किसी न किसी स्वास्थ्य समस्या की चपेट में आ जाता है। इन समस्याओं से बचने का एकमात्र उपाय हड्डियों को मजबूत करना है। हड्डियों की मजबूती के बिना बढ़ती उम्र में शरीर को फिट रखना असंभव है। अगर हमारा शरीर ही फिट नहीं होगा तो बुढ़ापे में हमें बीमारियों से लड़ने में मदद कैसे मिलेगी। इसलिए जरुरी है कि लोग कम उम्र में ही अपनी हड्डियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखना शुरू कर दें। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए सबसे ज्यादा जरुरी कैल्शियम है। इसके साथ विटामिन डी भी जरुरी है। हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम और विटामिन डी की जरूरत किसी से छिपी नहीं है। लेकिन आज हम हड्डियों को मजबूत नहीं बल्कि कमजोर करने वाली चीजों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। आजकल लोगों की डाइट में बहुत सी ऐसी चीजें शामिल है, जो धीरे-धीरे कर उनकी हड्डियों को कमजोर कर रही हैं। चलिए आपको इन चीजों के बारे में बताते हैं।

इसे भी पढ़ें: Kiwi Benefits In Summer: गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए करें कीवी का सेवन, ये फायदे जान रह जाएंगे हैरान

चीनी- शरीर को एक्टिव रखने के लिए चीनी का सेवन करना बेहद जरुरी है। लेकिन जरूरत से ज्यादा चीनी का सेवन करना हड्डियों को कमजोर कर देता है। इसलिए चीनी का सीमित मात्रा में सेवन करने की कोशिश करें। चीनी या चीनी से भरपूर चीजों का सेवन करने से हड्डियों के साथ-साथ दाँतों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: Indigestion In Summers । अपच की समस्या से न हो परेशान, इन चीजों का करें सेवन, जल्द मिलेगी राहत

नमक- चीनी की ही तरह नमक और नमक से भरपूर चीजें हड्डियों के लिए अच्छी नहीं होती है। नमक शरीर में कैल्शियम की मात्रा को कम कर देता है, जिसकी वजह से हड्डियां कमजोर हो जाती है। इसलिए अगर आप बुढ़ापे में हड्डियों से जुडी समस्याओं से बचना चाहते हैं तो ज्यादा नमक वाली चीजों का सेवन करना बंद कर दें।

प्रमुख खबरें

लाल गलियारे का अंत: शाह की जीरो टॉलरेंस नीति ने रची सुरक्षा की नई इबारत

America के बेस पर सीरिया की आर्मी का पूरा कब्जा, मिडिल ईस्ट में ये क्या हो गया?

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने Connor Esterhuizen को टॉम बैंटन की जगह टीम में किया शामिल

Sarvepalli Radhakrishnan Death Anniversary: Nehru ने Radhakrishnan को क्यों भेजा था Soviet Union? जानें President बनने तक का पूरा सफर