Kiwi Benefits In Summer: गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए करें कीवी का सेवन, ये फायदे जान रह जाएंगे हैरान

Kiwi Benefits In Summer
Creative Commons licenses

गर्मियों में पानी वाले फलों को खाने की सलाह दी जाती है। बता दें कि गर्मियों में कीवी का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। यदि कीवी का नियमित तौर पर सेवन किया जाए तो तमाम मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है।

गर्मी के मौसम में जहां एक ओर लोग धूप, गर्मी और लू से परेशान रहते हैं। तो वहीं दूसरी ओर गर्मियों में बीमारियों और संक्रमण का खतरा भी अधिक बढ़ जाता है। इसके अलावा गर्मियों में खानपान का भी विशेष ध्यान रखना होता है। इसीलिए गर्मी में तरबूज, खरबूज, खीरा और कीवी आदि खाने की सलाह दी जाती है। बता दें कि इस मौसम में कीवी का सेवन काफी फायदेमंद होता है। कीवी में आयरन, फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, सोडियम, विटामिन सी, विटामिन ई, कॉपर और फोलेट जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। 

कीवी की तासीर ठंडी होती है, जो गर्मी में आपके शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करती है। कीवी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है, जो शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करने का काम करता है। साथ ही इसके सेवन से कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए गर्मियों में कीवी खाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इन फायदों के बारे में...

इसे भी पढ़ें: Health Tips: स्पर्म क्वालिटी को बेहतर बनाते हैं ये 5 पोषक तत्व, आज से ही डाइट में करें शामिल

इम्यूनिटी

गर्मियों में कीवी खाने से आप कई तरह की मौसमी बीमारियों से बच सकते हैं। बता दें कि कीवी में भरपूर मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करता है। प्रतिदिन इसके सेवन से न सिर्फ आपका शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि संक्रमण से भी बचाव होता है। कीवी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर की सूजन को कम करता है।

पाचन तंत्र

इसको खाने से व्यक्ति का पाचन तंत्र मजबूत होता है। कीवी में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है। वहीं इसकी तासीर ठंडी होने से आपका शरीर भी ठंडा रहता है। कीवी के रोजाना सेवन से कब्ज, एसिडिटी, गैस और अपच की समस्या से राहत मिलती है।

ब्लड प्रेशर 

हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए कीवी का सेवन काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोटैशियम की मात्रा हाई बीपी को कंट्रोल करने में सहायक होता है। वहीं इसके नियमित सेवन से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने के साथ बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा घटती है। कीवी के सेवन से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

आखों के लिए लाभकारी

कीवी में मौजूद विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट गुण आंखों को स्वस्थ रखने में सहयोगी होती है। यदि कीवी का नियमित तौर पर सेवन किया जाए तो आखों की रोशनी तेज होने के साथ ही आंख से जुड़ी समस्या से भी निजात मिलता है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

त्वचा और बालों के लिए भी कीवी का सेवन फायदेमंद होता है। कीवी में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ई और विटामिन सी और जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह पोषक तत्व स्किन संबंधी समस्याओं को दूर करते हैं। इसके रोजाना सेवन से न सिर्फ त्वचा में निखार आता है, बल्कि यह बालों को भी हेल्दी बनाता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़