क्या आप भी हैं आंखों की समस्या से परेशान? तो बस अपनाएं ये 6 फूड्स...

By सिमरन सिंह | Mar 16, 2021

आज के समय में ज्यादातर लोगों की लाइफस्टाइल में दिनभर कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करना जरुरी सा हो गया है। वहीं, कुछ लोग अपना ज्यादा से ज्यादा समय फोन का इस्तेमाल करने में भी बिता देते हैं। ऐसे में आंखों की संबंधित समस्या होना आम बात है। फोन, लैपटॉप या अन्य तरह की टेक्नोलॉजी जिनसे आंखों पर जोर पड़े वो हानिकारक साबित हो सकते हैं।

आंखों को होने वाले नुकसान से बचाएंगे ये टिप्स

- अगर आपका काम दिनभर कंप्यूटर या लैपटॉप पर ही रहता है तो ऐसे में अपनी पलकों को बीच-बीच में झपकाते रहें। लगातार स्क्रीन को देखना आंखों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

- आंखों की एक्सरसाइज जरूर करें। 

- दो से तीन घंटे में अपनी आंखों को कुछ मिनट के लिए जरूर बंद करके उन्हें आराम दें।

- सोने से करीब दो घंटे पहले फोन, कंप्यूटर या लैपटॉप का इस्तेमाल न करें।

- आंखों को रोजाना ठंडे पानी से जरूर धोएं

- अपनी उंगलियों की मदद से आंखों की हल्के-हल्के मालिश करें। 

- ये 6 फूड्स बढ़ाएंगे आपकी आंखों की रोशनी

इसे भी पढ़ें: क्या आपके भी आंखों से आता है पानी तो अपनाएं यह उपाय...

सौंफ

सौंफ न सिर्फ हमारी त्वचा के लिए लाभदायक है बल्कि इससे हमारी आंखों की सेहत भी अच्छी होती हैं। सौंफ का इस्तेमाल जड़ी बूटियों में भी किया जाता है, जो हमारे स्वास्थ के लिए अच्छा होता है। इतना ही नहीं, सौंफ के सेवन से मोतियाबिंद को धीमा किया जा सकता है। साथ ही आंखों की सेहत को भी अच्छा बनाया जा सकता है। इसके लिए थोड़ी सी सौंफ, 1 कप बदाम और 1 चम्मच चीनी को मिक्सी में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद एक गिलास दूध में इस पेस्ट को मिलाकर सेवन कर सकते हैं।

सोयाबीन

हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि सोयाबीन के सेवन करने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। इसमें मौजूद प्रोटीन हमारे आंखों के लिए भी बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। जो व्यक्ति अपनी आंखों की समस्या से परेशान रहता है, उसे सोयाबीन का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे आंखों की संबंधित समस्या कम हो सकती है, साथ ही आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। इसका सेवन पानी में भिगोने के बाद ही करें। आप इसके स्नैक्स या सब्जी भी बनाकर सेवन कर सकते हैं।

बादाम का दूध

हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि बादाम का दूध सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। इससे आंखों की संबंधित समस्या को दूर किया जाता है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी को बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए आप हफ्ते में 3 से 4 बार बादाम का दूध पी सकते हैं। इसमें विटामिन ई, ओमेगा 3 फैटी और एंटीऑक्सिडेंट मौजूद होता है। 

हरी सब्जियां

विशेषज्ञों के अनुसार आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए हरी सब्जियों का सेवन करना भी काफी अच्छा साबित होता है। इसमें काफी मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो आंखों के लिए अच्छा साबित होता है। इसका सेवन करने से सेहत को भी लाभ हो सकता है। आप हरी सब्जियों को सलाद या व्यंजन बनाकर भी सेवन कर सकते हैं। 

गाजर

गाजर के सेवन से हमें कई तरह के लाभ होते हैं। ये आंखों से संबंधित हर समस्या को दूर करता है। इसके अलावा आंखों की रोशनी भी बढ़ाता है। गाजर का सेवन कई तरह से किया जा सकता है। आप इसे कच्चा या सब्जी के तौर पर भी सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप गाजर का जूस भी पी सकते हैं। अगर आप रोजाना गाजर का सेवन करेंगे तो आप आंखों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। 

आंवला

आंवला का सेवन करने से बाल, त्वचा व अन्य तरह की समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। ये आंखों को सेहतमंद बनाएं रखने में भी मददगार साबित होता है। आंवला में मौजूद विटामिन सी आंखों के रेटिना कोशिकाओं के कामकाज को सुधारता है, साथ ही स्वस्थ कोशिकाओं को बढ़ता है। इतना ही नहीं आंवला के सेवन से इम्यूनिटी सिस्टम को भी मजबूत बनाया जा सकता है। आंवला का लाभ पाने के लिए आधे कप पानी में कुछ चम्मच आंवले के रस के मिलाकर सेवन करें। आप दिन में 2 बार इसका सेवन कर सकते हैं।

- सिमरन सिंह

प्रमुख खबरें

Dollar vs Rupee | अमेरिकी फेड के सख्त रुख से रुपया 21 पैसे फिसला, डॉलर की मजबूती के बीच शेयर बाजार भी सुस्त

Love Horoscope For 18 June 2026 | आज का प्रेम राशिफल 18 जून 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

उत्तर प्रदेश में नई सियासी हलचल! समाजवादी पार्टी में अंदरूनी फूट! ओम प्रकाश राजभर का दावा- बागी बलिया का लाल करेगा अगुवाई

US-Iran Peace Treaty 14-point MoU Text | परमाणु हथियारों पर रोक, होर्मुज़ जलमार्ग खुलेगा और मिलेगा $300 अरब का फंड