Honeymoon Destinations: कम बजट में हनीमून के लिए बेस्ट हैं विदेश की ये जगहें, खास लम्हे बन जाएंगे यादगार

By अनन्या मिश्रा | Nov 08, 2023

विदेश में हनीमून मनाने का सपना हर कपल का होता है। लेकिन कई बार जगह तो कई बार पैसों के कारण यह प्लान कैंसिल हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी विदेश में कुछ ऐसी जगहों की तलाश में हैं, जहां पर आप सस्ते में ट्रेवल कर सकें, तो बता दें कि यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको भारत के बेहद करीब कुछ ऐसे डिस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप बजट फ्रेंडली ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इन देशों की नाइटलाइफ देखकर आपको एक अलग एक्सपीरियंस होगा। 

इसे भी पढ़ें: Pollution Free Cities: घूमने का है शौक तो इन शहरों की करें सैर, प्राकृतिक सुंदरता के साथ मिलेगी साफ आबोहवा

थाइलैंड

भारत से नजदीक और विदेश यात्रा के लिए थाइलैंड से खूबसूरत जगह और कौन सी हो सकती है। भारतीयों के लिए थाइलैंड हमेशा से लिस्ट में टॉप पर रहा है। आप मात्र 40 हजार रुपए में थाइलैंड का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। यहां पर आप समुद्र तट, पहाड़ी, सांस्कृतिक जगहें देख सकते हैं। एक बेहतर नाइटलाइफ जीने के लिए थाईलैंड से बेहतरीन कुछ नहीं है। इसके अलावा हनीमून के दौरान आप कई वॉटर एक्टिविटीज में भी शामिल हो सकते हैं।

आने-जाने का खर्च- दिल्ली और मुंबई से करीबन 17000 से 20000 रुपए

रहने के लिए- हॉस्टल आपको यहां कम से कम 500 रुपए में मिल जाएंगे।

​इंडोनेशिया

हनीमून के लिए कपल्स की पसंद बाली भी रहती है। सस्ते में घूमने के लिहाज से भी इंडोनेशिया अच्छा ऑप्शन है। हजारों ज्वालामुखी द्वीपों से बना इंडोनेशिया एक्सप्लोर करने के लिए काफी अच्छा है। यहां पर आप पुराने मंदिरों, बाजारों, जकार्ता से सुमात्रा तक, समुद्र तटों और वाइल्डलाइफ टूरिस्ट प्लेस को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां पर भी आप 40 हजार रुपए तक में ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

आने-जाने का खर्च- दिल्ली से करीबन 2500 रुपए

रहने की जगह- हॉस्टल कम से कम 500 से 800 रुपए

वियतनाम

भारत के करीबी डेस्टिनेशन में वियतनाम भी शामिल है। यहां पर आप कम बजट में आसानी से घूम सकते हैं। इसके अलावा यहां की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक स्मारकों, शांत समुद्री तटों और बढ़िया खाना आपके ट्रिप को शानदार बना देगा। यहां पर आप काफी सस्ते में स्ट्रीट फूड का भी लुत्फ उठा सकते हैं। 

आने-जाने का खर्च- दिल्ली से करीबन 18000 से 20000 रुपए है।

रहने की जगह- 500 से 900 रुपए में हॉस्टल

दुबई

हांलाकि घूमने के लिहाज से दुबई आपको थोड़ा महंगा जरूर पड़ सकता है। लेकिन अगर आप थोड़ा सा संभल के चलते हैं तो 40 हजार रुपए में आप दुबई ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इसके लिए आप ऑफ सीजन में दुबई ट्रिप प्लान करें। दुबई की गगनचुंबी इमारतें और रंग-बिरंगे बाजारों के नजारे आपका मन मोह लेंगी। इसके अलावा आप यहां से एंटीक और यूनिक चीजें खरीदना मिस ना करें।

आने-जाने का खर्च- दिल्ली और मुंबई से करीबन 18000 से 20000 रुपए है।

रहने की जगह- 1000 से 2000 रुपए में होटल

मालदीव

कपल्स के घूमने के लिए मालदीव बेस्ट जगह है। हनीमून मनाने के लिए कपल्स की पहली पसंद मालदीव होती है। मालदीव अपने प्राचीन रेतीले समुद्र तटों के साथ-साथ क्रिस्टल साफ पानी के कारण लोगों में काफी ज्यादा फेमस है। यह जगह पार्टनर के साथ रोमांटिक होने के लिए एकदम परफेक्ट है। आप यहां पर अपने पार्टनर के साथ मिलकर डाइविंग या स्नॉर्कलिंग जैसी वाटर एक्टिविटीज में भी शामिल हो सकते हैं।

आने-जाने का खर्चा- दिल्ली और मुंबई से करीबन 22,000 रुपए

रहने के लिए जगह- होटल में कम से कम 1,000/रात में।

प्रमुख खबरें

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला

Bishkek में पहलवान Sujit का Mission Gold, 7 साल का सूखा खत्म करने की बड़ी चुनौती।

Kerala, Assam, Puducherry में थमा चुनावी शोर, 9 April को अब जनता करेगी अपना फैसला