Astrology Tips: ये 3 Lucky Number वाली लड़कियां होती हैं Lucky Charm, पिता की चमका देती हैं किस्मत

By अनन्या मिश्रा | May 29, 2026

अक्सर बेटियों को घर की लक्ष्मी माना जाता है। लेकिन अंक शास्त्र के नजरिए से देखा जाए, तो कुछ विशेष तारीखों में जन्म लेने वाली लड़कियां लेडी लक के साथ पैदा होती हैं। इन विशेष तारीखों में जन्मी लड़कियों के कदम जिस भी घर में पड़ते हैं, वहां से दरिद्रता कोसों दूर भाग जाती है और घर में सुख-समृद्धि और शांति का वास होने लगता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन मूलांक की लड़कियां परिवार के लिए बेहद लकी मानी जाती हैं।

इसे भी पढ़ें: Love Horoscope For 29 May 2026 | आज का प्रेम राशिफल 29 मई 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

मूलांक 3

अगर किसी लड़की का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है, तो इनका मूलांक 3 होता है। इस अंक के स्वामी ग्रह बृहस्पति है। गुरु की कृपा होने से यह लड़कियां बुद्धिमान, धार्मिक और दूरदर्शी होती हैं। इस मूलांक की लड़कियों के घर में होने से सात्विक ऊर्जा बनी रहती है। माना जाता है कि इस मूलांक की लड़कियां शादी करके जिस भी घर जाती हैं, तो वहां कभी भी धन और अन्न की कमी नहीं होती है। इस मूलांक की लड़कियां सबको साथ लेकर चलती हैं। जिससे घर-परिवार में खुशहाली बनी रहती है।

मूलांक 6

अगर किसी लड़की का जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 6 होता है। मूलांक 6 का स्वामी शुक्र ग्रह होता है, जोकि वैभव और ऐश्वर्य का कारक होता है। मूलांक 6 वाली लड़कियां साक्षात लक्ष्मी का रूप मानी जाती हैं। यह लड़कियां अपने जीवन में सभी तरह की सुख-सुविधाएं प्राप्त करती हैं। वहीं इन लड़कियों के साथ रहने वाले लोगों की किस्मत चमकने लगती है। मूलांक 6 वाली लड़कियां बेहद क्रिएटिव होती हैं और घर को बनाकर रखती हैं।

प्रमुख खबरें

Byjus Founder रवींद्रन को Singapore कोर्ट से झटका, 6 महीने की जेल, संकट में Ed-Tech Empire

Delhi में AC ब्लास्ट ने ली CCI के पहले चेयरमैन धनेंद्र कुमार की जान, दम घुटने से मौत।

FIFA World Cup के लिए अर्जेंटीना की टीम घोषित, Coach Scaloni ने 8 नए प्लेयर्स पर खेला दांव

Arsenal को पहली Trophy का इंतजार, PSG के सामने लगातार दूसरी बार खिताब जीतने की चुनौती