Beauty Tips: सिल्क और नेट साड़ी के साथ खूब जचेंगे ये Hair Trends, मिलेगा एकदम Perfect और Royal Look

By अनन्या मिश्रा | Jul 20, 2026

साड़ी एक ऐसा स्टाइलिश आउटफिट है। जो किसी भी महिला की खूबसूरती को दोगुना कर देता है। लेकिन सही हेयरस्टाइल न होने पर साड़ी की शान अधूरी लगती है। वहीं सही हेयरस्टाइल आपके फेक के कट, साड़ी के डिजाइन और ओवरऑल स्टाइल को बैलेंस करके आपको एलीगेंट, रॉयल और फैशनेबल टच देता है। आजकल ट्रेंडी हेयरस्टाइल न सिर्फ मॉर्डन टच देता है, बल्कि आपको फोटो रेडी भी बनाते हैं।

साड़ी लुक के लिए हेयरस्टाइल

क्लासिक बन हेयरस्टाइल

बन एक एलीगेंट हेयरस्टाइल है। बनारसी, सिल्क या कांजीवरम साड़ी के साथ काफी रॉयल दिखता है। आप इसको हेयर जूलरी, गजरे या फ्लोरल एक्सेसरी के साथ डेकोर कर सकती हैं। हाई बन, लो बन या मैसी बन तीनों ही लुक में बेहद खूबसूरत फोटोज आएंगी।

साइड ब्रेड विद ओपन हेयर

अगर आप मॉर्डन लुक के साथ ट्रेडिशनल लुक पाना चाहती हैं। तो यह एक परफेक्ट स्टाइल है। साइड ब्रेड के अलावा ओपन कर्ली हेयर्स साड़ी के साथ गॉर्जियस लुक देते हैं। खासतौर पर यह हेयरस्टाइल जॉर्जेट और नेट की साड़ी के साथ अच्छा लगता है।

मैसी लो बन

आजकल पार्टी और शादियों में सबसे ज्यादा मैसी लो बन ट्रेंड में हैं। यह एफर्टलेस होकर भी आपको स्टाइलिश देती है। वहीं फेस पर हल्की लटें इसको ज्यादा रोमांटिक बनाती हैं। इस हेयरस्टाइल के साथ स्मोकी आई मेकअप बेहद अच्छा लगता है।

स्लीक हाई पोनीटेल

अगर आपकी साड़ी मॉर्डन है या फिर आप इंडो वेस्टर्न फ्यूजन चाहती हैं। तो हाई स्लीक पोनीटेल बेस्ट ऑप्शन है। यह फेस की शेप को शार्प दिखाता है और आपको बोल्ड कॉन्फिडेंट लुक देता है।

हाफ-टाई हाफ-ओपन कर्ल्स

किसी भी फेस कट के लिए यह हेयरस्टाइल परफेक्ट है। हाफ टाई हेयर के साथ नीचे सॉफ्ट कर्ल्स आपको फ्रेश, यंग और ग्लैमरस लुक देते हैं। खासकर पार्टी और एंगेजमेंट फंक्शन के लिए अच्छा ऑप्शन है।

ट्रेडिशनल ब्रेड

साउथ इंडियन स्टाइल लंबी चोटी को मोती, गजरे या हेयर चेन से सजाकर रॉल लुक पा सकती हैं। यह हेयरस्टाइल साड़ी के साथ सबसे ग्रेसफुल और कल्चरल टच देने वाला है।

वेवी ओपन हेयर लुक

अगर आप सिंपल और क्लासी लुक पाना चाहती हैं। तो वेवी ओपन हेयर परफेक्ट है। इसमें किसी भी तरह की मेहनत नहीं लगती है। लेकिन यह साड़ी लुक को शानदार दिखाता है।

साड़ी भले ही आपको ट्रेडिशनल लुक देती है, लेकिन सही हेयरस्टाइल इसको एक नया टच देती है। बस आपको अपनी साड़ी और मेकअप और मौके कि हिसाब से अपना हेयरस्टाइल चुनें।

प्रमुख खबरें

सिंधु जल संधि अपने वर्तमान स्वरूप में अब नहीं करेगी काम, पाकिस्तान को आतंकवाद रोकना होगा: आधिकारिक सूत्र

बिहार विधानसभा: मॉनसून सत्र के पहले दिन 10 अहम विधेयक पेश, जुआ और ऑनलाइन सट्टेबाजी पर लगेगी रोक

होर्मुज जलडमरूमध्य में एक और जहाज पर हुआ हमला, ब्रिटिश सेना ने जारी किया अलर्ट

वांगचुक की जान बचाना प्राथमिकता: दिल्ली हाई कोर्ट ने सफदरजंग अस्पताल से मांगी मेडिकल रिपोर्ट