Hartalika Teej 2026: बनारसी और शिफॉन Saree के साथ परफेक्ट लगेंगे ये Hairstyle Tips

By अनन्या मिश्रा | Sep 09, 2026

हरियाली तीज पर महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए अलग-अलग हेयरस्टाइल ट्राई करती हैं। अधिकतर महिलाएं इस दिन ट्रेडिशनल लुक पसंद करती हैं। इसलिए इस दिन महिलाएं साड़ी पहनना पसंद करती हैं। लेकिन साड़ी के साथ कैसा हेयरस्टाइल चुना जाए, इसको समझना थोड़ा मुश्किल होता है।

इसे भी पढ़ें: Sweat और Humidity में भी नहीं खिसकेगी बिंदी, आजमाएं ये Best Beauty Hacks

साड़ी के साथ कैसा हेयरस्टाइल बनाएं

हरियाली तीज पर झुमके, चूड़ियां, बिंदी और मेहंदी मिलाकर अपने अपना पूरा लुक तैयार कर लें। लेकिन अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि आप कैसी हेयरस्टाइल बनाएं। वहीं अगर आप ज्यादा मुश्किल हेयरस्टाइल नहीं बनाना चाहती हैं, तो आप कुछ सिंपल हेयरस्टाइल कर सकती हैं।

बनारसी साड़ी के साथ बनाएं ऐसा हेयरस्टाइल

अगर आप बनारसी साड़ी पहन रही हैं, तो इस तरह की साड़ियां काफी हैवी होती हैं। इसलिए बालों को ज्यादा हैवी लुक नहीं देना चाहिए। इस साड़ी के साथ गजरे वाला लो बन आपके लुक को अट्रैक्टिव बना देगा। आप चाहें तो बालों को खोलकर भी गजरा लगा सकती हैं। इसका फायदा ये है कि बिना बन बनाए गजरा लगाना मुश्किल नहीं होता।

लो बन के साथ बड़ी गोल बिंदी लगाएं और कानों में झुमके और हाथों में चूड़ियां पहन सकती हैं।

ध्यान रहे कि अगर आपकी साड़ी हैवी है, तो बालों को अधिक एक्सेसरीज से नहीं सजाना चाहिए।

कॉटन साड़ी के बनाएं ऐसा हेयरस्टाइल

अगर तीज के मौके पर आप हल्की प्रिंटेड या कॉटन साड़ी पहन रही हैं, तो इसके साथ सिंपल चोटी ही अच्छी लगेगी। अगर आप ढीली चोटी बना लें और इसके साथ लंबा गजरा लटकाएं। यह लुक बनाना आसान है और इसमें आपका लुक भी अच्छा लगेगा।

इस हेयरस्टाइल के साथ आप छोटे सफेद फूल या पतला रिबन लगा सकती हैं।

इस तरह की साड़ी पर ऑक्सीडाइज्ड झुमके काफी अच्छे लगते हैं।

शिफॉन साड़ी के साथ बनाएं ऐसा हेयरस्टाइल

अगर आप तीज के मौके पर शिफॉन या जॉर्जेट की साड़ी पहन रही हैं, तो इसके साथ खुले बाल ज्यादा अच्छे लगेंगे। आप चाहें तो बालों को आगे की ओर से हल्के-हल्के मोड़ते हुए पीछे ले जा सकती हैं। वहीं नीचे के हिस्से में हल्दी वेव्स बनाना भी खूबसूरत लुक देगा। इसमें बालों को पूरी तरह कर्ल करने की जरूरत नहीं होगी।

इस तरह के हेयरस्टाइल में बालों को एक ओर पर रखें।

इससे ईयररिंग्स भी अच्छी नजर आएंगी और आपका फेस भी अच्छा लगेगा।

प्रमुख खबरें

DU के प्रोफेसर हरीश अरोड़ा बोले, भारतीय भाषा परिवार भाषाई औपनिवेशिकता से मुक्ति का आधार है

Asian Games की तैयारी के लिए Kolkata में लगा Indian Women Rugby Sevens का कैंप

शाम 6 बजे के PTI News बुलेटिन में इमारत हादसा, शेयर बाजार और खेल की अहम खबरें

CM Yogi का Varanasi में ऐलान: पूंजी की कमी से नहीं रुकेगा किसी महिला का सपना