Delhi स्थित पाकिस्तान उच्चायोग की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए ये नेता, जताई खुशी

By रितिका कमठान | Mar 21, 2025

रमजान का महीना जारी है। रमजान के दौरान दिल्ली में कई इफ्तार पार्टी आयोजित हो रही है। वहीं 20 मार्च को नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में भी इफ्तार पार्टी की गई है। इस इफ्तार पार्टी में इंडियन नेशनल लोकदल के नेता अभय चौटाला ने भी हिस्सा लिया। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने भी इस इफ्तार पार्टी में हिस्सा लिया।

अभय चौटाला ने कहा कि बजाज चौधरी के साथ हमारे रिश्ते अच्छे है। उन्होंने ही हमें बुलाया और हम यहां पहुंचे। चौटाला ने कहा कि मैं खुश हूं कि हमें आमंत्रित किया गया। इफ्तार के बहाने हम मिल सके। यही मौका होता है जब एक दूसरे को समझने का प्रयास किया जा सकता है। ऐसी पार्टियों या समारोह के जरिए भी समाधान निकालने की कोशिश होती है।

इस इफ्तार पार्टी में पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर भी उपस्थित थे। यहां उन्होंने अपने परिवार के साथ इफ्तार पार्टी में हिस्सा लिया। हालांकि इफ्तार पार्टी के दौरान उन्होंने कोई बयान नहीं दिया। पाकिस्तान उच्चायोग द्वारा आयोजित इस इफ्तार पार्टी में कई गणमान्य मेहमान आए थे। हालांकि उनकी अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। बता दें कि इफ्तार पार्टी पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस के मद्देनजर आयोजित हुई थी। पाकिस्तान हर वर्ष 23 मार्च को अपना राष्ट्रीय दिवस मनाचा है।  

प्रमुख खबरें

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!