इन मोबाइल एपों के द्वारा आसानी से सीख सकते हैं योग के तरीके

By शैव्या शुक्ला | Jun 19, 2019

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जा रहा है। भारत देश में ही योग का जन्म हुआ और आज योग न केवल भारत में बल्कि चीन और अमेरिका जैसे देशों में भी किया जा रहा है। जिसका क्रेडिट बाबा रामदेव व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है जो योग को अंतराष्ट्रीय मंच तक लेकर गए। योग का हमारी भारतीय संस्कृति में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रहा है। यह एक बेहद पुरानी क्रिया है जो हमारे शरीर, मन और मस्तिष्क पर सकारात्मक प्रभाव डालती है। आइये जानते हैं योग और उसके महत्व के बारे में-

इसे भी पढ़ें: योग से खत्म होती है मनुष्य के अन्दर की नकारात्मकता

आप भी अपनी व्यस्त ज़िंदगी में थोड़ा समय योग को देकर घर पर ही फिट हो सकते हैं। वैसे तो योग, किसी योगा इंस्ट्रक्टर के माध्यम से ही करना चाहिए। लेकिन योग टीचर के बिना भी घर पर आसानी से योग किया जा सकता है। जी हां, अब आप एप्प के ज़रिये मेडिटेशन व योग आसन कर सकते हैं। गूगल स्टोर पर ऐसी कई योग ऐप्स मौजूद हैं जिसके इस्तेमाल से आप योग आसन सीख सकते हैं। यह योगा ऐप्स ऐंड्रॉयड और आईओएस दोनों यूज़र्स इस्तेमाल कर सकते हैं।  

तो चलिए इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज हम आपको विस्तार से बताएंगे ऐसी कुछ ऐप्स के बारे में, जो आपको योग सिखाने में मदद करेगी। तो डालते हैं एक नज़र-

1. पॉकेट योगा- पॉकेट योगा एप्प उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो अभी योग सीख रहे हैं। इस एप्प की मदद से आप ऑडियो और वीडियो के ज़रिये कई तरह के योग सीख सकते हैं। योगा की इस एप्प में 200 से ज्यादा योग आसन के बारे में फोटो के साथ स्टेप बताये गये हैं। यह एप्प ऐंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही प्लैटफॉर्म पर उपलब्ध है लेकिन इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर पर इसे खरीदना होगा।

2. ट्रैक योगा- इस ट्रैक योगा एप्प में आपको योग के वीडियो कंटेंट एचडी फॉर्मेट में मिलते हैं। साथ ही कोई भी वीडियो देखने से पहले प्रीव्यू देखने का भी ऑप्शन मिलाता है। यह एप्प आपको गूगल प्ले स्टोर पर फ्री में मिल जाएगी। साथ ही इसमें योग करने पर यूज़र्स को प्वाइंट भी मिलता है। 

3. योगा वीडियोज़: बाबा रामदेव- योग की बात करें और बाबा रामदेव का ज़िक्र न हो, ऐसा नहीं हो सकता। इस एप्प में योग के फायदों के बारे में बताया गया है। इसमें सूर्य नमस्कार, प्राणायाम जैसे विभिन्न आसनों की भी जानकारी दी गई है। एप्प में योग गुरु बाबा रामदेव और बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के योग वाले वीडियो आपको हिन्दी और अंग्रेजी में मिल जांएगे। इस एप्प से आप यह जान सकते हैं कि किन रोगों के लिए कौन-सा आसन करना चाहिए। अगर आपके पास एंड्रॉयड फोन है तो प्ले स्टोर से इस एप्प को डाउनलोड कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: अगर आप मधुमेह से हैं परेशान तो अपनाएं यह आसान योगासन

4. योगा एंड हेल्थ टिप्स- इस एप्प में योग आसन के साथ-साथ योग टिप्स भी दिए गए हैं। इस एप्प से यह जानकारी भी मिलती है कि किस बीमारी को खत्म करने के लिए कौन सा योग करना चाहिए। जैसे- मोटापा कम करने के लिए, चर्मरोग के लिए, शुगर व ब्ल्ड प्रेशर के लिए। इसके अलावा इस एप्प में हेल्थ टिप्स की जानकारी भी मिलती है।

5. योगा ग्लो- योगा ग्लो एप्प के ज़रिये यूज़र्स घर बैठे ही योग कर सकते हैं और वो भी बिना इंटरनेट के। इस एप्प के इस्तेमाल से यूज़र्स 3000 से अधिक क्लासेज़ का चुनाव लेवल व समय के अनुसार कर सकता है। इसी के साथ यूज़र्स इस एप्प पर अपनी एक्टिविटी ट्रैक भी कर सकते हैं। योगा ग्लो एप्प को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

6. 5 मिनट योगा- 5 मिनट योग एक सिम्पल एप्प है, जिसे इस्तेमाल करना काफी आसान है। इसमें योग प्रैक्टिस के लिए कई छोटे-छोटे वीडियोज़ दिए गए हैं। इस एप्प में डेली रिमाइंडर, टाइमर, अलग-अलग दिन के लिए अलग-अलग योग के भी फीचर हैं। हालांकि ज्यादा वीडियो देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना पड़ सकता है।

7. डाउन डॉग- डाउन डॉग एप्प में योग को कई लेवल में बांटा गया है। इसके अलावा इस एप्प में गूगल फिट सपोर्ट, ऑफलाइन सपोर्ट और वॉयड गाइडेंस फीचर मौजूद है। इस एप्प के ज़रिये आपको अच्छे म्यूज़िक भी योग के दौरान सुनने को मिलेंगे। साथ ही इसमें व्यायाम के भी कई टिप्स दिए गए हैं।

8. फेशियल योगा- इस एप्प की मदद से आप व्यायाम के ज़रिये ही त्वचा में रौनक ला सकते हैं। जो लोग ब्यूटी प्रॉडक्ट्स पर ज्यादा पैसे खर्च करते हैं, उन्हें फेशियल योगा एप्प के इस्तेमाल से इसकी ज़रूरत नहीं पड़ेगी। यह एप्प हिंदी और अंग्रेज़ी समेत 85 भाषाओं को सपॉर्ट करता है। इस एप्प में यह बताया गया है कि चेहरे पर जमा अतिरिक्त फैट को हटाने के लिए क्या करना चाहिए। 

9. डेली योगा- अगर मेहनत करके और जिम में पसीना बहाकर भी आप खुद को फिट नहीं रख पा रहे हैं तो एक बार योग अपना कर देखें। डेली योगा एप्प में आपको 50 योगा क्लासेज़ मिलती हैं और आप 400 तरह के व्यायाम सीख सकते हैं। इसमें योग आसनों को समझाने के लिए एचडी वीडियोज़ मौजूद हैं। 

10. प्रेगनेंसी योगा एक्सरसाइसेज़- यह एप्प गर्भवती महिलाओं के लिए खास है। माना जाता है कि योग गर्भवती औरतों व आने वाले बच्चे, दोनों के लिए फायदेमंद होता है। इस एप्प में बताया गया है कि गर्भवती महिलाओं को कौन-कौन से व्यायाम करने चाहिए। 

-शैव्या शुक्ला

प्रमुख खबरें

West Bengal CM Announcement Live: अमित शाह की मौजूदगी में आज चुना जाएगा नया सीएम, कल शपथ ग्रहण

क्या Dhurandhar 3 बन रही है? Jyoti Deshpande का बड़ा खुलासा: Aditya Dhar का काम अभी खत्म नहीं हुआ है!

Tamil Nadu Political Crisis | तमिलनाडु का सत्ता संघर्ष! राजभवन ने साफ़ किया रुख- संख्या बल दिखाएँ और सरकार बनाएँ

Mothers Day Gift Ideas: इन खूबसूरत Clutch Bags से मां को कराएं स्पेशल फील, देखें Unique Designs