सांवली रंगत पर खूब जंचते हैं नेल पॉलिश के ये शेड, आप भी कर सकती हैं ट्राई

By प्रिया मिश्रा | Feb 03, 2022

जिस तरह से चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए मेकअप का इस्तेमाल किया जाता है, वैसे ही हाथों को और ज़्यादा आकर्षक बनाने का काम नेल पॉलिश करती है। हालाँकि, कई बार लड़कियाँ हाथों पर किसी भी कलर की नेल पॉलिश लगा लेती है जिसकी वजह से हाथ अजीब से दिखते हैं। मेकअप की ही तरह, नेल पॉलिश भी हमेशा स्किन टोन के अनुसार ही खरीदनी चाहिए। खासतौर पर सांवली रंगत वाली लड़कियों को अपने स्किन टोन के हिसाब से ही नेल पॉलिश खरीदनी चाहिए। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि सांवली स्किन टोन पर कौन से कलर की नेल पॉलिश अच्छी लगती है -

ब्राइट और बोल्ड शेड्स के साथ, लाइट पेस्टल भी सांवली त्वचा पर एक सुंदर कंट्रास्ट बनाते हैं। बेबी पिंक कलर की नेल पॉलिश, सांवली रंगत पर बहुत अच्छी लगती है। आप चाहें तो हाफ बेबी पिंक और हाफ न्यूड लुक भी ट्राई कर सकती हैं।

कोबाल्ट ब्लू

डार्क स्किन टोन पर बोल्ड और ब्राइट कलर्स कमाल के दिखते हैं, फिर चाहे हम मेकअप, कपड़े या नाखूनों की बात करें। अगर आपका रंग सांवला है तो कोबाल्ट ब्लू रंग की नेल पॉलिश जरूर ट्राई करें। खासतौर पर गर्मियों के महीनों के दौरान यह रंग बहुत पसंद किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: होंठों का कालापन दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, मिलेंगे सॉफ्ट और गुलाबी लिप्स

क्रीम

सांवले रंग पर क्रीम कलर भी खूब फबता है। अगर आपको लाइट कलर्स पसंद हैं तो आप क्रीम कलर की नेल पॉलिश का चुनाव कर सकती हैं। आप चाहें तो व्हाइट और क्रीम कलर के कॉम्बिनेशन का कोई सुंदर नेल आर्ट भी करवा सकती हैं।


ब्राइट ऑरेंज

अगर आपको बोल्ड नेल कलर लगाना पसंद हैं तो आप बिना सोचे ब्राइट ऑरेंज कलर चूज़ कर सकती हैं। सांवली रंगत वालों पर यह कलर खूब फबता है क्योंकि यह आपके स्किन टोन को हाईलाइट करता है।

चॉकलेट

मोनोक्रोमैटिक मेकअप का दौर जारी है। अगर आप एक ऐसा कलर ढूंढ रही हैं जो आपकी स्किन टोन से मिलता-जुलता हो तो चॉकलेट कलर आपके लिए परफेक्ट है। अगर आपको सिंपल और सोबर लुक चाहिए तो चॉकलेट कलर की नेल पॉलिश चुनें।

बरगंडी

बरगंडी एक ऐसा कलर है जो आपको बोल्ड लुक देता है। अगर आपकी रंगत सांवली है तो आप बरगंडी कलर की नेल पॉलिश भी ट्राई कर सकती हैं। यह कलर सांवली रंगत पर खूब जंचता है। आप चाहें तो बरगंडी के साथ गोल्ड कलर का नेल आर्ट भी करवा सकती हैं।


ग्रे

चाहे आप हल्के ग्रे पसंद करते हों या चारकोल, ग्रे के अलग-अलग शेड्स सांवली स्किन टोन के लिए एक बढ़िया विकल्प हैं। लाइट ग्रे कलर आपकी रंगत के साथ मैच करेगा, वहीं चारकोल आपकी रंगत को हाईलाइट करेगा। आप चाहें तो इन दोनों रंगों को मिलाकर भी एक सुंदर सा नेल आर्ट करवा सकती हैं।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार

अब चीन पर टूट पड़े बलूच लड़ाके, फूंक डाला कार्गो काफिला, मची तबाही!

याद करो जब...भारत का नाम लेकर हूतियों ने पाकिस्तान को दी सीधी धमकी