हाथ में हैं यह रेखाएं तो शादी के बाद हो जाएंगे मालामाल

By प्रिया मिश्रा | Aug 04, 2021

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हमारी हथेली पर बनी रेखाएँ हमारे भाग्य और भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में बताती हैं। हमारी हथेली में भाग्‍य रेखा, ह्रदय रेखा, जीवन रेखा और विवाह रेखा जैसी कई प्रकार की रेखाएं होती हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली की रेखाओं को देखकर यह पता लगाया जा सकता है कि किसी व्यक्ति का वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर कुछ रेखाओं को बनना इस बात का संकेत है कि व्यक्ति का भाग्य विवाह के बाद चमकेगा और उसे सभी सुख-सुविधाएं प्राप्त होंगी। आइए जानते हैं कौन सी हैं यह रेखाएं- 

इसे भी पढ़ें: नौकरी मिलने में आ रही है अड़चन तो आजमाएं यह उपाय, जल्द मिलेगी मनचाही नौकरी

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि शुक्र पर्वत से निकलकर कोई रेखा शनि पर्वत तक पहुंचती है तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। माना जाता ही कि ऐसे लोगों को शादी के बाद सारी सुख सुविधाएं प्राप्त होती हैं।

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में सबसे छोटी उंगली के नीचे बुध पर्वत की रेखाओं को देखकर भी वैवाहिक जीवन के बारे में पता लगाया जा सकता है। माना जाता है कि यह रेखाएं जितनी साफ होती हैं, व्यक्ति को विवाह के बाद उतना ही सुख प्राप्त होता है।

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि हाथ में भाग्य रेखा मणिबंध से निकलकर शनि पर्वत तक जाती हो तो ऐसे लोग विवाह के बाद बहुत धनवान बनते हैं। ऐसे लोगों का भाग्य शादी के बाद चमकता है।

इसे भी पढ़ें: हथेली में इन रेखाओं का होना माना जाता है अशुभ, परेशनियों से भरा होता है जीवन

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि व्यक्ति के हाथ में भाग्य रेखा, मस्तिष्क रेखा और जीवन रेखा का जोड़ मिलकर अंग्रेजी का अक्षर M बनाए तो ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन बहुत सुखमय होता है। माना जाता है कि ऐसे लोग विवाह के बाद बहुत सफलता प्राप्त करते हैं और इन्हें जीवनसाथी का सहयोग मिलता है।

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि हाथ में भाग्य रेखा, जीवन रेखा और मस्तिष्क रेखा मिलकर त्रिकोण का चिह्न बनाएं तो ऐसे लोगों को विवाह के बाद अचानक से धन लाभ होता है। ऐसे लोगों को जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग प्राप्त होता है।

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि अंगूठे के पास से निकलकर कोई रेखा गुरु पर्वत तक जाए तो ऐसे लोग शादी के बाद अपनी प्रतिभा के बल पर धन कमाते हैं। ऐसे लोगों कई स्त्रोतों के माध्यम से धन अर्जित करते हैं।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

China और South Africa को बढ़ा भारतीय Export, BRICS देशों में 34 प्रतिशत तेजी

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team

Marathwada में सूखा घोषित करने की मांग, Rohit Pawar बोले- किसानों को मिले 50 हजार रुपये