Sunita Williams का समुद्र में इन्होंने किया शानदार स्वागत, वीडियो खुद Elon Musk ने किया शेयर, हो जाएंगे हैरान

By रितिका कमठान | Mar 19, 2025

अमेरिकी अंतरिक्ष स्पेस एजेंसी नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर लगभग नौ महीने अंतरिक्ष में बिताने के बाद धरती पर सकुशल लौटे है। बीते वर्ष महज आठ दिनों के लिए सुनीता और बुच विल्मोर अंतरिक्ष में गए थे, जिसके बाद वो वहीं फंस गए। इस दौरान उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा मगर सभी समस्याओं को पार करते हुए उनकी बुधवार तड़के लैंडिंग हुई है।

 

नासा की टीम ने अपने अंतरिक्ष यात्रियों का स्वागत जोरदार तरीके से किया है। इसके लिए पहले से ही तैयारी कर ली गई थी। अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए एक बोट भी वहां मौजूद थी। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर का जिस तहर पूरी दुनिया इंतजार कर रही थी उसी तरह बेहद खास अंदाज में उनका स्वागत भी हुआ है।

 

जैसे ही सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर का कैप्सूल लैंड हुआ वैसे ही उसके आसपास डॉलफिन का एक झुंड भी तैरता नजर आया जैसे वो सुनीता का स्वागत करने वहां पहुंचा है। ये पल काफी ऐतिहासिक था, जिसमें डॉलफिन सुनीता का स्वागत करती दिखी।

 

वहीं जिस समय रेस्क्यू टीम सुनीता विलियम्स और उनके साथियों को कैप्सूल से बाहर निकालने में जुटी थी तब कई डॉल्फिन कैप्सूल के चारों तरफ तैरती नजर आई। इस पल को देखकर लग रहा था कि सुनीता और उनके साथियों का स्वागत करने वो भी पहुंची है। इस वीडियो को कई बार शेयर किया गया है।

 

बता दें कि अंतरिक्ष से वापसी के बाद नासा ने आधिकारिक बयान में कहा कि सभी अंतरिक्ष यात्री धरती पर सुरक्षित लौट चुके है। सभी यात्रियों की तबीयत ठीक है। उन्हें निगरानी में रखा जाएगा। कैप्सूल को समुद्र से निकालने की प्रक्रिया का जिक्र करते हुए नासा ने कहा कि कोस्ट कार्ड ने शानदार काम किया। 

प्रमुख खबरें

चेन्नई एयरपोर्ट पर पल भर के लिए मची भगदड़, फैंस के बीच गिरे Thalapathy Vijay, वीडियो वायरल

Maharashtra Politics | परिवार साथ-साथ का नारा बुलंद! अजीत पवार ने शरद पवार के संग बनाई चुनावी रणनीति, पिंपरी-चिंचवड़ में होगा महा-मुकाबला

Market Update: रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे टूटकर 89.95 प्रति डॉलर पर

दुनिया के कल्याण के लिए भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में काम करें हिंदू: Bhagwat