पंजाब कांग्रेस पर बरसे केजरीवाल, बोले- इन लोगों ने सरकार को बना दिया तमाशा, दागियों को तुरंत हटाएं चन्नी

By अनुराग गुप्ता | Sep 29, 2021

चंडीगढ़। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर केजरीवाल का दौरा काफी अहम माना जा रहा है और उन्होंने मोहाली पहुंचते ही यह भी साफ कर दिया कि गुरुवार को अहम घोषणा हो सकती है। माना जा रहा है कि केजरीवाल पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री उम्मीदवार का ऐलान कर सकते हैं। 

इसी बीच मुख्यमंत्री केजरीवाल ने पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस वक़्त पंजाब में राजनीतिक अस्थिरता बनी हुई है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। यहां सत्ता की गंदी लड़ाई चल रही है लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि वे अपनी समस्याएं लेकर कहां जाएं। इन लोगों ने सरकार को तमाशा बना दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि अब आम आदमी पार्टी ही पंजाब को एक स्थिर, अच्छी और ईमानदार सरकार दे सकती है। विधानसभा चुनाव में केवल 4 महीने रह गए हैं। 4 महीने बाद जब चुनाव होंगे तब आप पंजाब में स्थिर और ईमानदार सरकार देगी।दागी लोगों को तुरंत हटाया जाएउन्होंने कहा कि मैं चरणजीत सिंह चन्नी से निवेदन करता हूं कि वे जितने दागी मंत्री, विधायक और अफसर हैं, उनको तुरंत हटाएं। इनके ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाएं। जो वादे कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किए थे उन वादों को चरणजीत सिंह चन्नी पूरा करें। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब को लेकर कांग्रेस में बवाल और राहुल निकले केरल दौरे पर 

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि बरगाड़ी मामले के साजिशकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करें। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि सभी किसानों के लोन माफ करेंगे, चरणजीत सिंह चन्नी किसानों के लोन माफ करें। हम पंजाब में ऐसा मुख्यमंत्री देंगे, जिस पर आप सब को गर्व होगा।

प्रमुख खबरें

केरल University में छात्र राजनीति पर रोक लगाने का कोई फैसला नहीं: मंत्री Roji John

IIT Bombay छात्र आत्महत्या मामले में आरोपी प्रोफेसर को Crime Branch कर सकती है तलब

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन