Health Tips: इन लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए अंजीर का सेवन, सेहत को हो सकता है नुकसान

By अनन्या मिश्रा | Dec 06, 2024

अंजीर में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, यह स्वादिष्ट और रसीला फल होता है। इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी को दूर किया जा सकता है। अंजीर को फल और ड्राई फ्रूट दोनों तरह से खाया जाता है। प्राकृतिक रूप से अंजीर दो तरह से प्राप्त किया जाता है। एक जिसको बोया जाता है और इस तरह के अंजीर के फल और पत्तियां बड़ी होती हैं। वहीं दूसरी अंजीर जंगल में खुद उगती है और इसकी पत्तियां छोटी होती हैं। इसे खाने के न सिर्फ फायदे होते हैं बल्कि कुछ नुकसान भी होते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको अंजीर खाने के फायदे और नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं।

अंजीर खाने के फायदे

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स में कद्दू के बीज खाना किसी चमत्कार से कम नहीं है, मिलते हैं गजब के फायदे

हड्डियां होंगी मजबूत

अंजीर का सेवन करने से हड्डियों संबंधी बीमारी दूर होगी। क्योंकि अंजीर में भरपूर मात्रा में कैल्शियम भी पाया जाता है। अगर किसी व्यक्ति को हड्डी संबंधी समस्या है, तो उनको अंजीर का सेवन जरूर करना चाहिए।

दिल के लिए लाभकारी

अंजीर खाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है, क्योंकि इसमें ओमेगा 3 और फिनोल के पर्याप्त गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से दिल हेल्दी होता है।

एनीमिया की समस्या होगी दूर

जो लोग खून की कमी से जूझ रहे हैं, उनको अपनी डाइट में अंजीर शामिल करना चाहिए। क्योंकि अंजीर में पर्याप्त मात्रा में आयरन और कैल्शियम पाया जाता है। अंजीर शरीर से खून की कमी रो दूर कर सकता है।

अंजीर खाने के नुकसान

अगर आपको किसी तरह की एलर्जी है, तो आपको अंजीर का सेवन करने से बचना चाहिए।

इसके अलावा डायबिटीज के मरीजों को भी अंजीर का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसमें काफी मात्रा में शुगर पाया जाता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए अंजीर नुकसानदायक हो सकता है।

बता दें कि अंजीर का अधिक मात्रा में सेवन करने से उसके बीज आंतों में फंसकर रुकावट आ सकती है। यह लीवर को नुकसान पहुंचा सकता है।

अधिक मात्रा में अंजीर का सेवन करने से दांतो में कीड़ा लग सकता है। इसलिए सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

NIIT Learning Systems ने अमेरिकी कंपनी Blue Water Learning को 167 करोड़ रुपये में खरीदा

Jamia Millia Islamia ने छात्र संघ संविधान को दी मंजूरी, 15 मई तय की समयसीमा

UP MLC Election: 11 सीटों के नतीजे घोषित, BJP ने 6 और SP ने 5 पर दर्ज की जीत

Arunachal Pradesh सीमा पर हालात सामान्य, Pema Khandu बोले- सेना कर रही मजबूत सुरक्षा