आपको गंभीर रूप से बीमार कर सकती हैं आपकी ये आदतें, आज ही कर लें इनसे तौबा

By प्रिया मिश्रा | Jul 06, 2022

सेहतमंद रहने के लिए सही खानपान और स्वस्थ जीवनशैली बहुत जरूरी है। लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई गंभीर समस्याएं आम हो गई हैं। स्वस्थ रहने के लिए बेहद जरूरी है कि आप अच्छी आदतों को अपनाने के साथ साथ बुरी आदतों को छोड़ दें। लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ बुरी आदतों से आपकी सेहत बिगड़ सकती है। ऐसे में आप कैसे तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार हो सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि सेहतमंद रहने के लिए आपको कौन सी आदतें छोड़ देनी चाहिए

कुछ लोगों की आदत होती है कि वे बिना भूख के भी कुछ न कुछ खाते रहते हैं। अगर आपके अंदर भी यह आदत है तो इसे आज ही छोड़ दें। बिना भूख से खाना खाने पर आपको मोटापा और अन्य बीमारियां हो सकती हैं। भूख लगने का मतलब है कि आपने पहले जो कुछ खाया है बॉडी उसे पूरी तरह से पचा चुकी है। इस स्थिति में आप जो भी करते हैं वह आपके शरीर को फायदा पहुंचाता है। बिना भूख से खाने से लिवर को बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ती है जिससे सेहत को नुकसान होता है।

इसे भी पढ़ें: टिंडे खाना नहीं है पसंद? ये फायदे जानकर आप भी करने लगेंगे इसका सेवन

जरूरत से ज़्यादा एक्सरसाइज करना 

स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम करना जरूरी है। लेकिन जरूरत से ज्यादा व्यायाम करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ज्यादा एक्सरसाइज करने से उल्टी, डिहाइड्रेशन, मसल पेन और बुखार की समस्या हो सकती है। इसलिए व्यायाम का एक रूटीन बनाएं और आराम भी करें। अगर आप हफ्ते में 5 दिन एक्सरसाइज कर रहे हैं तो 1 या 2 दिन का रेस्ट भी जरूर लें।

इसे भी पढ़ें: तेजी से बढ़ रही है ड्राई आई सिंड्रोम की समस्या, ये लक्षण नज़र आने पर तुरंत जाएं डॉक्टर के पास

रात में देर से भोजन करना 

आजकल की व्यस्त जीवनशैली में लोग रात को देर से खाना खाते हैं।  लेकिन आपकी इस आदत सेहत को नुकसान हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, सोने के कम से कम दो घंटे पहले खाना खा लेना चाहिए। जो लोग रात में देर से भोजन करने के तुरंत बाद सो जाते हैं उनका मेटाबॉलिज्म बिगड़ जाता है। इससे मोटापा, डायबिटीज और हार्ट डिजीज होने का खतरा रहता है।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र की जीत, धमकियों की हार, फलता उपचुनाव में BJP की शानदार जीत पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Ganga Dussehra: Haridwar से Kashi तक आस्था की डुबकी, जानें क्यों है ये दिन इतना पावन

Ganga Dussehra 2026: गंगा दशहरा व्रत से होती है मोक्ष की प्राप्ति

Ganga Dussehra 2026: आज धरती पर हुआ था मां गंगा का अवतरण, जानें Puja Vidhi और मंत्र