Perfect Lipstick Shade: व्हाइट आउटफिट के साथ खूब जचेंगे लिपस्टिक के ये शेड्स, बेहद कमाल दिखेंगी आप

By अनन्या मिश्रा | Mar 18, 2024

किसी भी पार्टी या फंक्शन के लिए हम अपने लुक को खास बनाने के लिए खुद को काफी ज्यादा बारीकी से स्टाइल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खुद की स्टाइलिंग के दौरान बॉडी टाइप का भी खास ख्याल रखना होता है। जैसे परफेक्ट मेकअप लुक पाने के लिए आपको अपनी स्किन टोन का ध्यान रखना जरूरी होता है। वैसे ही बॉडी टाइप भी बहुत जरूरी होता है। सफेद कलर के कपड़ों को फैशन ट्रेंड में काफी पसंद किया जाने लगा है।

इसे भी पढ़ें: Holi 2024 Skin Care Tips: स्किन टोन के अनुसार होली पर ऐसे करें त्वचा की देखभाल

ग्लॉसी पिंक

अगर आप सटल और ड्यूई लुक पाना चाहती हैं, तो आपको व्हाइट आउटफिट के साथ ग्लॉसी पिंक कलर का लिप शेड चुन सकती हैं। इसके अलावा आप चाहें तो मैट पिंक लिपस्टिक लगाकर फिर ऊपर से ग्लॉस का इस्तेमाल कर सकती हैं। बता दें कि यह शेड फेयर से मीडियम स्किन टोन पर बेहतरीन लगेगा।

चॉकलेट ब्राउन

नाइट लुक के लिए यदि आप एलिगेंट और बोल्ड लुक पाना चाहती हैं। तो आपको मैट चॉकलेट ब्राउन लिप शेड ट्राई करना चाहिए। इसके के लिप कलर के साथ आप स्मोकी आई मेकअप लुक रख सकती हैं। प्रयास करें कि अपने लुक को मैट में रखें, जिससे आपको लुक देखने में काफी क्लीन और क्लासी नजर आएगा।

मॉव पिंक

आजकल ब्यूटी ट्रेंड में मॉव शेड्स को काफी ज्यादा सराहा जा रहा है। आप ब्लैक के साथ पिंक कलर का शेड भी पसंद कर सकती हैं। कूल टोन वाले लोग पिंक शेड को चुनना चाहिए। वहीं वार्म टोन को यह शेड अवॉयड करना चाहिए। हांलाकि यह शेड लगभग हर स्किन टोन पर आसानी से मैच कर सकते हैं।

ब्लड रेड

ब्लड रेड शेड आपको आइकॉनिक लुक देने में मदद करता है। ब्लैक के साथ आप ब्लड रेड कलर चुन सकती हैं। थोड़ा ब्लैक टोन वाले डीप रेड कलर चुन सकती हैं। प्रयास करें ब्लैक के साथ हमेशा ब्राइट शेड चुनें। क्योंकि यह शेड आपको बोल्ड लुक देने में मदद करता है। साथ ही यह हर स्किन टोन के लिए काफी बेस्ट रहता है।

प्रमुख खबरें

Sri Lanka ने दूसरी पारी में की वापसी, Sooriyabandara ने बनाए नाबाद 90 रन

Nepal में भीषण Flood, 105 Indian समेत 400 लोग Missing, चारों ओर तबाही

Nepal Flash Flood: जलप्रलय से कई लोगों की मौत, 105 Kailash Mansarovar Yatri लापता, Bihar में बाढ़ का अलर्ट

EAC PM ने Bank Consolidation की वकालत की, समान आकार के बड़े बैंक बनाने की दी सलाह