Heart Care Tips: लाइफस्टाइल में इन छोटे बदलावों से मिलेगी दिल की कई गंभीर बीमारियों से लड़ने में मदद

By एकता | Jun 01, 2022

अस्वस्थ और अनियंत्रित लाइफस्टाइल की वजह से लोग धीरे-धीरे दिल की कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आते जा रहे हैं। इन्हीं में हार्ट अटैक और हाई कोलेस्ट्रॉल की बीमारी भी शामिल है। हर साल दिल की इन दोनों बीमारियों से पीड़ित लोगों की तादात बढ़ती जा रही है। आमतौर पर इन दोनों बीमारियों के लक्षण दिखाई नहीं देते हैं, कई मामलों में दिखाई दे भी जाएँ तो लोग इन्हें समझ नहीं पाते हैं। वक्त रहते इन बीमारियों का इलाज नहीं किया जाए तो यह किसी की भी जान ले सकती है। इन दोनों बीमारियों से बचना कोई बड़ी बात नहीं है बस आपकी अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने पड़ेंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएँगे कि लाइफस्टाइल में कौनसे बदलाव कर आप हार्ट अटैक और हाई कोलेस्ट्रॉल की बीमारी से अपना बचाव कर सकते हैं।

- एक्सपर्ट के अनुसार, रोज सुबह जल्दी उठने की कोशिश करें। सुबह के समय मिलने वाली ताजगी और ऊर्जा से अपने शरीर को दूर न रखें। सुबह की ताजगी और ऊर्जा आपको शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने में मदद करेगी।

- सुबह जल्दी उठने के बाद हर दिन कम से कम 30 से 40 मिनट तक एक्सरसाइज, योग, मेडिटेशन करें। इससे आपके शरीर और दिमाग पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: बिस्तर पर सुस्त होने लगी है परफॉरमेंस? इन मसालों के रोजाना सेवन से मिलेगी मदद

- दिल की बीमारियों से बचने के लिए आप अपनी डाइट में नमक की मात्रा कम या नियंत्रित कर दें और ज्यादा नमक वाला खाना खाने से बचें। नमक का अधिक सेवन करने से आपके दिल और शरीर पर बुरा असर होता है।

- ज्यादातर लोग खाने के साथ सलाद खाना पसंद करते हैं। लेकिन कच्चा और पका हुआ खाना एक साथ खाने से बीमारियों को बढ़ावा मिलता है। इसलिए अपने लंच और डिनर के साथ सलाद खाना बंद कर दें। इन्हें स्नेक्स टाइम में खाएंगे तो बेहतर होगा।

इसे भी पढ़ें: Men's Health: कद्दू के बीज का सेवन करने से दूर होंगी पुरुषों की ये समस्याएं, ऐसे करें डाइट में शामिल

- वजन बढ़ना दिल की बीमारियों को बढ़ा सकता है। इसलिए अपने वजन को कंट्रोल करने की कोशिश करें।

प्रमुख खबरें

Bengaluru की Startup Pronto पर बड़ा आरोप, AI Training के लिए घरों में हो रही Video Recording?

USA में भारतीय सेना का जलवा, Gulveer Singh ने National Record तोड़कर जीता सिल्वर मेडल

Harry Kane की हैट्रिक ने दिलाई Bayern Munich को डबल ट्रॉफी, एक सीजन में दागे रिकॉर्ड 61 गोल।

IPL 2026 Playoffs की तस्वीर साफ, Rajasthan की एंट्री के साथ ये Top-4 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी