कोरोना काल में इस बार गणतंत्र दिवस परेड में नहीं होंगे ये Stunt!

By निधि अविनाश | Jan 08, 2021

हर साल 26 जनवरी को भारत में गणतंत्र दिवस खूब हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है लेकिन कोरोना महामारी के कारण इस साल का गणतंत्र दिवस काफी फीका होने वाला है। बता दें कि बढ़ते कोरोना के मामलों के कारण इस बार सबसे जोशिला स्टंट जो हर साल  गणतंत्र दिवस परेड में जान भर देता था, वह इस साल परेड का हिस्सा नहीं होगा। खबर के अनुसार, परेड में होने वाली बाइक स्टंट इस साल गणतंत्र दिवस में शामिल नहीं होंगे। यह बाइक स्टंट डेयर डेविल्स बाइकर्स द्वारा किए जाते है और हर साल इन्हीं के बदौलत बाइक स्टंट हर साल गणतंत्र दिवस की शोभा और बढ़ा देते थे। इसके अलावा, 20 साल से ज्यादा उम्र के भारतीय वीर योद्धा जो परमवीर चक्र और अशोक चक्र के विजेता रहे है वो भी इस परेड का हिस्सा इस साल नहीं होंगे। वहीं इस साल बच्चों की परेड भी नहीं होगी। यह सब कोविड-19 के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

इस साल होने वाले गणतंत्र दिवस में रफाल के फाइटर विमान राजपथ के ऊपर से उडे़ंगे वहीं भारतीय एयरफोर्स के लड़ाकू विमान रफाल के लड़ाकू विमान के साथ शामिल किए गए है। कोरोना को देखते हुए इस बार राजपथ में होने वाली परेड में काफी कम लोग शिरकत करेंगे। इसके साथ ही परेड में केवल 32 झाकिंया निकलेगी जिसमें से 17 झाकियां राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की होगी और बाकी केंद्रीय मंत्रालयों और सेनाओं की होगी। इसके साथ ही दो और स्पेशल झाकियां होंगी जोकि एक संस्कृति मंत्रालय और  थीम आजादी के 75 साल से संबधित होगी और दूसरी सूचना और प्रसारण मंत्रालय से संबधित होगी। इस परेड में सबसे ज्यादा संख्या बैंड और झाकियां की होगी।

प्रमुख खबरें

दुनिया को रिकॉर्ड तोड़ तेल बेच रहा भारत, रिलायंस ने किया बड़ा खेल!

दलित छात्रा पर जातिसूचक टिप्पणी के मामले में Kerala की मंत्री KA Thulasi ने की सख्त कार्रवाई की मांग

Ahoi Ashtami 2026: रवि पुष्य और सर्वार्थ सिद्धि योग में 1 नवंबर को रखा जायेगा अहोई अष्टमी व्रत

कांटे और शूटआउट एट लोखंडवाला फेम निर्देशक Sanjay Gupta का 57 वर्ष की उम्र में निधन, सिर में चोट लगने से हुआ हादसा