बदलते मौसम में सर्दी-खांसी न जकड़ लें, इसलिए इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए इन सुपरफूड्स का करें सेवन

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 14, 2025

सर्दियों के मौसम में अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। क्योंकि जरा सी लापरवाही बरतने से आपको सर्दी-खांसी और जुकाम जैसी समस्या हो जाती है। इस मौसम में खुद को स्वस्थ रखने के लिए इम्यूनिटी को मजबूत करना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि जब आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी तो मौसमी बीमारियों से खतरा कम होता है और आप सेहतमंद बने रहेंगे। हालांकि बहुत से लोग इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए कई तरह की दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन यह दवाएं आपके शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकती है।

लहसुन का सेवन करें


इस मौसम के दौरान लहसुन का सेवन करने से इम्यून सेल जैसे मैक्रोफेज, लिम्फोसाइट, नेचरुल किलर सेल जैसे सेल्स को एक्टिव करता है, जिससे इम्यूनिटी बेहतर होती है। लहसुन में एलिसिन, जो कि एंटी-माइक्रोबियल एजेंट है, जिससे कई बीमारियां दूर होती हैं। खाने से पहले अगर आप लहसुन को क्रश कर के खाने से इसमें मौजूद एलिसिन की मात्रा और भी बढ़ जाती है।


हल्दी 


बदलते मौसम में आप जितना हल्दी का सेवन करेंगे उतना ही आराम मिलेगा। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन एंटी-माइक्रोबियल गुणों से भरपूर होता है। इम्यून सेल जैसे B- सेल, T-सेल, मैक्रोफेज आदि एक्टिव होते हैं, इससे इम्यूनिटी मे मजबूत होती है।


बादाम 


बादाम की तासीर गर्म होती है, बदलते मौसम में बादाम का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इसमें हेल्दी फैट सर्दियों के लिए बेहतरीन विकल्प बनाते हैं। यह शरीर को अंदर से गर्म रखता है और शरीर को ताकत देता है। इसमें विटामिन, मिनरल, कैल्शियम, आयरन और पोषक तत्वों से भरपूर बादाम एक जबरदस्त इम्यूनिटी मजबूत होती है।


सिट्रस फ्रूट्स


बदलते मौसम में बीमारियों से बचने के लिए विटामिन-सी रिच फ्रूट्स का सेवन करना जरुरी है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और पॉलीफेनॉल इम्यूनिटी सेल के निर्माण में मदद करता है।

प्रमुख खबरें

PM मोदी-गौतम अडानी डीपफेक वीडियो को तुरंत हटाए, अहमदाबाद कोर्ट का कांग्रेस नेताओं को आदेश

बेहद शर्मनाक, धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला, बुर्का विवाद में सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क का बड़ा बयान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को पेश करेंगी बजट, जानें क्यों चुना गया ये रविवार का दिन

सट्टेबाजी केस में ED का बड़ा एक्शन, सोनू सूद, उर्वशी रौतेला और युवराज सिंह की करोड़ों की संपत्ति अटैच