दुनियाभर में मशहूर हैं भारत के इन राज्यों की ये मिठाइयाँ, विदेशी भी खाते हैं बड़े चाव से

By प्रिया मिश्रा | Apr 22, 2022

मिठाई खाना तो आपको भी पसंद होगा? जी हां, हमारे देश में हर त्यौहार या जीवन की छोटी-छोटी खुशियों का जश्न मिठाई के बिना अधूरा है। चाहे लड्डू हो या जलेबी या रसगुल्ला, हर खुशी के मौके पर मिठाई जरूर खाई जाती है। भारत की मिठाइयां देश ही नहीं दुनियाभर में मशहूर हैं। दुनियाभर में विदेशी लोग भी भारतीय मिठाइयों को बड़े चाव से खाते हैं। खाने के मामले में भारत के हर राज्य की अपनी एक अलग और अद्भुत पेशकश होती है। आज के इस पोस्ट में हम आपको भारत के कुछ राज्यों की प्रसिद्ध मिठाइयों के बारे में बताने जा रहे हैं -

गणपति बप्पा को भोग के रूप में चढ़ाए जाने वाला मोदक महाराष्ट्र की सबसे फेमस मिठाई है। मैदे या चावल के आटे में गुड़ और ड्राई फ्रूट भरकर इस मिठाई को बनाया जाता है। मराठी में 'मोदा' शब्द का अर्थ होता है सकारात्मकता और खुशी। मोदक खाकर आपको भी इन दोनों का एहसास होगा।

गोवा 

घूमने के शौकीन लोगों की लिस्ट में गोवा टॉप पर आता है। यह जगह न केवल अपने शानदार बीच और नाइट लाइफ के लिए मशहूर है, बल्कि अपने खाने के लिए भी जाना जाता है। अगर बात की जाए मिठाई की तो गोवा का बेबिंका केक देशभर में मशहूर है। आटे, नारियल, अंडे और जायफल से बना यह केक आपको एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए।

उत्तराखंड 

अगर आप उत्तराखंड घूमने जा रहे हैं तो वहां की मशहूर बाल मिठाई जरूर खाएं। दूध, खोया, चॉकलेट और शुगर बॉल से बनी यह मिठाई आपको जरूर पसंद आएगी।

छत्तीसगढ़ 

छत्तीसगढ़ की देहरौरी मिठाई को देशभर में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। चावल, काजू, बदाम, दही से बनी इस मिठाई का लाजवाब स्वाद आप भूल नही पाएंगे।

हिमाचल प्रदेश 

अगर आप हिमाचल प्रदेश घूमने जा रहे हैं तो यहां की फेमस मिठाई बबरू जरूर खाएं। यह मिठाई हिमाचल में सभी शुभ अवसरों पर बनाई जाती है।

राजस्थान 

राजस्थानी घेवर देशभर में मशहूर है। तीज के मौके पर इस मिठाई का खास इस्तेमाल होता है। राजस्थान में आपको कई वैरायटी के घेवर मिल जाएंगे, जैसे प्लेन घेवर, मलाई घेवर और मावा घेवर।

इसे भी पढ़ें: मणिपुर की इन फेमस डिशेज को चखे बिना अधूरी है आपकी यात्रा

बिहार 

बिहार की सबसे प्रसिद्ध मिठाई ठेकुआ है। खासतौर पर छठ पूजा में इस मिठाई को जरूर बनाया जाता है। खाजा भी बिहार की एक मशहूर मिठाई है जो देशभर में बहुत प्रसिद्ध है।


कर्नाटक 

अगर आप कर्नाटक घूमने जा रहे हैं तो यहां की सबसे प्रसिद्ध मिठाई मैसूर पाक ट्राई करना न भूलें। बेसन, घी, इलायची पाउडर और चीनी से बनी यह मिठाई खाते ही मुंह में घुल जाती है।

मध्य प्रदेश 

मध्य प्रदेश अपने तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए देशभर में मशहूर है। अगर बात मिठाई की करें तो मध्य प्रदेश की खोया-जलेबी बहुत मशहूर है। मध्य प्रदेश में सुबह आपको पोहा और जलेबी का नाश्ता करने को मिल सकता है।

जम्मू-कश्मीर 

जम्मू-कश्मीर की सैर करने जा रहे हैं तो यहां की सबसे फेमस मिठाई शुफ्ता ट्राई करना ना भूलें। ड्राई फ्रूट, चीनी, केसर, दालचीनी और चीनी से बनी इस खास मिठाई का स्वाद आपको हमेशा याद रहेगा।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा