मणिपुर की इन फेमस डिशेज को चखे बिना अधूरी है आपकी यात्रा

manipur dishes
unsplash

मणिपुर ना सिर्फ घूमने के लिए ही नहीं बल्कि अपने ट्रेडिशनल खाने के लिए भी जाना जाता है। मणिपुर मे खाने-पीने की बहुत सारी वैरायटी देखने को मिलती है। यहाँ के लोग मछली और चावल बहुत शौक से खाते हैं। आज के इस लेख में हम आपको मणिपुर की फेमस डिशेज के बाऱे में बताने जा रहे हैं।

प्रकृति की गोद में बसा नॉर्थ ईस्ट राज्य मणिपुर शांति और प्रकृति पसंद लोगों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। मणिपुर में घूमने के लिए बहुत से प्रसिद्ध पर्यटक स्थल हैं। मणिपुर ना सिर्फ घूमने के लिए ही नहीं बल्कि अपने ट्रेडिशनल खाने के लिए भी जाना जाता है। मणिपुर मे खाने-पीने की बहुत सारी वैरायटी देखने को मिलती है। यहाँ के लोग मछली और चावल बहुत शौक से खाते हैं। आज के इस लेख में हम आपको मणिपुर की फेमस डिशेज के बाऱे में बताने जा रहे हैं। अगर आप भी मणिपुर जाएं तो खाने की ये डिशेज जरूर ट्राई करें- 

इसे भी पढ़ें: घुम्मकड़ है आपका अंदाज़ और सैर-सपाटे के हैं शौक़ीन तो सिक्किम की इन जगहों पर जाना न भूलें

ऐरोबा

ऐरोबा मणिपुर की बहुत फेमस डिश है। इस डिश में मछली को उबालकर उसे ड्राई करके बनाया जाता है। चावल के साथ ऐरोबा खाने का मज़ा आप कभी नहीं भूल पाएंगे। अगर आपको फिश खाने के शौक़ीन हैं तो आपको यह डिश पक्का पसंद आएगी।


पाक्नम

मणिपुर के लोग मछली चावल ज्यादा पसंद करते हैं। इस डिश को भी मछली से तैयार किया जाता है लेकिन यह देखने में यह बिल्कुल आलू की टिक्की या कबाब जैसी लगती है। यह डिश सॉस और चटनी के साथ सर्व की जाती है।


सिगंजू

अगर आप मणिपुर गए हैं तो वहां का फेमस सलाद सिगंजू जरूर ट्राई करें। इस सलाद में गोभी, प्याज, कमल कटाई, गेंग्गू पत्ती और अदरक का मिक्सचर होता है। मणिपुर में यह सलाद आपको हर डिश के साथ जरूर सर्व की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: भारत के ये 7 सबसे बड़े चिड़ियाघर दुनियाभर में हैं प्रसिद्ध, बच्चों के साथ एक बार जरूर जाएं

चामथोंग

चामथोंग मणिपुर की बेहद खास डिश है। यह डिश सूप जैसी होती है, इसे तैयार करने के लिए मौसमी सब्जियों को उबाला जाता है। इस डिश को चावल और मछली के साथ सर्व किया जाता है। 

मोरोकक मेटपा

मोरोकक मेटपा मणिपुर की एक फेमस डिश है। यह टेस्टी और स्पाइसी चटनी प्याज और हरी मिर्च को मिलाकर तैयार की जाती है। इस चटनी को फ्राई व उबली हुई मछलियों के साथ खाया जाता है।

चाहाओ खीर

चाहाओ खीर मणिपुर की फेमस डेजर्ट है। यह खीर खास चावल, दूध और कुछ फ्रूटस को मिलाकर तैयार की जाती है। इसका रंग कुछ पर्पल कलर का होता है।

- प्रिया मिश्रा 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़