Rahu Gochar 2023: 30 अक्टूबर को राहु के गोचर से इन तीन राशियों को मिलेगा शुभ समाचार, शुरू होंगे अच्छे दिन

By अनन्या मिश्रा | Oct 13, 2023

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक आगामी की 30 अक्टूबर को राहु का गोचर होगा। इस मायावी ग्रह के गोचर को इस साल का सबसे राशि परिवर्तन बताया जा रहा है। आपको बता दें कि राहु-केतु ग्रह किसी राशि में करीब डेढ़ साल तक रहते हैं, फिर इसके बाद राशि परिवर्तन करते हैं। राहु-केतु ऐसे मायावी ग्रह हैं, जिसका नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं। इन्हें ज्योतिष में छाया ग्रह कहा गया है। इन दोनों ग्रहों की वजह से कुंडली में पितृ दोष, गुरु चांडाल योग, कालसर्प दोष और अंगारक योग आदि बनते हैं। इन योग का व्यक्ति के जीवन पर अशुभ प्रभाव देखने को मिलता है। 

बता दें कि मेष राशि में 11 अप्रैल 2022 से राहु विराजमान हैं। वहीं डेढ़ साल बाद राहु 30 अक्टूबर 2023 को राशि परिवर्तन करने जा रहे है। जहां राहु मेष राशि से निकलकर मीन राशि में जाएंगे, तो वहीं केतु तुला राशि से निकलकर कन्या राशि में विराजमान होंगे। फिर यह दोनों मायावी ग्रह करीब डेढ़ साल कर मीन और कन्या राशि में रहेंगे। जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो उनका सकारात्मक और नकारात्मक असर सभी राशियों पर देखने को मिलता है। हांलाकि मेष राशि वाले लोगों को राहु-केतु के गोचर से विशेष राहत मिलेगी। क्योंकि राहु के मेष राशि में गोचर करने से वहां पर पहले से विराजमान गुरु के साथ गुरु चांडाल योग का निर्माण हुआ है। 

इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: वास्तु के हिसाब से कभी नहीं शेयर करनी चाहिए ये चीजें, वरना शुरू हो सकता है आपका बैडलक

राहु-केतु के गोचर का समय

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक 30 अक्टूबर को दोपहर 02 बजकर 13 मिनट पर राहु-केतु का गोचर होगा। राहु वक्री चाल चलते हुए मेष राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं केतु ग्रह तुला राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे।

राहु के गोचर से इन राशियों को मिलेगी राहत

मेष राशि

राहु मेष राशि से निकलकर 30 अक्टूबर को मीन राशि में गोचर करेंगे। राहु के राशि परिवर्तन से मेष राशि वालों पर चल रहा गुरु चांडाल योग खत्म हो जाएगा। साथ ही मेष राशि वाले जातकों के जीवन में शुभता प्रवेश करेगी। इस राशि के जातकों के सभी कार्य फिर से तरक्की करने लगेंगे। मानसिक तनाव में कमी आने के साथ ही सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी। हांलाकि मेष राशि के जातकों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा। 

वृषभ राशि

राहु का मीन राशि में प्रवेश वृषभ राशि वालों से शुभ रहने वाला है। इस राशि परिवर्तन से वृषभ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ करियर-कारोबार में भी लाभ मिलने की संभावना है। वहीं आपका पारिवारिक जीवन भी खुशहाल रहेगा। साथ ही रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए भी राहु का गोचर अच्छे दिन लेकर आने वाला है। इस गोचर से आपके जीवन में चल रही समस्याएं खत्म होंगी और रुका हुआ धन मिलने का योग बन रहा है। वहीं कार्यों में आने वाली बाधाएं भी दूर होंगी।

प्रमुख खबरें

Thekrampatti Sub Jail से 17 कैदियों के भागने पर कार्रवाई, CM Vijay ने जेल उपाधीक्षक को किया निलंबित

बाढ़ के बीच Odisha Civil Service मुख्य परीक्षा तय समय पर, परीक्षार्थियों को मुफ्त परिवहन देगी सरकार

Sardar Patel ने मजबूत भारत की नींव रखी: National Unity Day पर अमित शाह का नमन

पूर्व प्रधानमंत्री Indira Gandhi के बलिदान दिवस पर Sonia Gandhi, खरगे और Rahul ने दी श्रद्धांजलि