Bridal Hair Accessories: ब्राइडल हेयर स्टाइल के लिए परफेक्ट हैं ये ट्रेंडी एक्सेसरीज, मिलेगा परफेक्ट लुक

By अनन्या मिश्रा | Dec 09, 2024

हर दुल्हन के लिए शादी का दिन बेहद खास होता है। इस दिन की तैयारी दुल्हन काफी समय पहले से शुरूकर देती है। वह अपने लिए अलग-अलग डिजाइन के कपड़े लेती हैं और मेकअप का सामान लेती हैं। लड़की अपनी शादी पर खास दिखने के लिए ज्वेलरी से लेकर एक्सेसरीज हर चीज का ध्यान रखती हैं। लेकिन जब बात हेयर स्टाइल की आती है, तो लड़कियां कंफ्यूज हो जाती हैं कि किस तरह की एक्सेसरीज अपने बालों में लगाएं, जिससे आपके बाल अच्छे लगेंगे। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ हेयर एक्सेसरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको लगाने से आपका ब्राइडल लुक अच्छा लगेगा।

मोर पंख वाली हेयर एक्सेसरीज

इसे भी पढ़ें: Blouse Designs For Heavy Breast: हैवी ब्रेस्ट के लिए महिलाएं बनवाएं ऐसे डिजाइनर ब्लाउज, मिलेगा परफेक्ट लुक

झुमकी डिजाइन वाली हेयर एक्सेसरीज

अगर आप अपने बालों को क्रिएटिव तरीके से अट्रैक्टिव लुक देना चाहते हैं, तो इसके लिए आप झुमकी डिजाइन वाली हेयर एक्सेसरीज भी लगा सकती हैं। इस तरह की हेयर एक्सेसरीज लगाने के बाद आपका लुक बेहद प्यारा लगेगा। इस तरह से आप भी अपने लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। आपको पहले बालों में बन लगाना है और फिर इस एक्सेसरीज में आपका बन और भी अधिक सुंदर लगेगा। आप चाहें तो इसके लिए कस्टमाइज्ड कर सकती हैं।

स्टड वाली हेयर एक्सेसरीज

अक्सर हम ऐसे स्टोन स्टड अपने इयररिंग्स के लिए खरीदते हैं। लेकिन आप इसको अपने ब्राइडल लुक के साथ बालों में अप्लाई कर सकती हैं। इसके लिए आपको अलगअलग कलर वाले स्टड को खरीदना है। फिर इसको अपने बालों में बालों में अटैच कर लें। इसके बाद आपको बालों में ज्यादा चीजें लगाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। इससे आपका लुक अच्छा और स्टाइलिश भी दिखेगा। आप चाहें तो इसको मल्टी कलर या फिर एक ही कलर में खरीद सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Vertex Group करेगा 2,000 कर्मचारियों की नियुक्ति, Delhi-NCR में मिलेंगे अवसर

Delhi Police ने राजस्थान से दबोचा ATM लूटने वाला वांछित बदमाश जाहिद

Delhi CM रेखा गुप्ता महापौर आवास पर तीज उत्सव में शामिल हुईं, शहर को हरा-भरा बनाने का दिया संदेश

Delhi Rain से थमी वाहनों की रफ्तार, ITO और भारत मंडपम पर भारी जाम