बोल्ड और कॉन्फिडेंट दिखना है? 2025 के ये ट्रेंडी आइब्रो शेप्स हैं आपका नया स्टाइल स्टेटमेंट।

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 05, 2025

आजकल चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आइब्रो खासा रोल अदा कर रही है। जब-जब फैशन ट्रेड्स आते हैं तब-तब आइब्रो के शेप्स भी तेजी से बदलते हैं और 2025 में बोल्ड, डिफाइन्ड और वॉल्यूम से भरपूर आइब्रो का दौर जोरों पर है। आजकल की जेनरेशन अपने लुक को लेकर काफी तैयारी करते हैं। अपने लुक को एक्सप्रेसिव और कॉन्फिडेंट दिखाने के लिए नए ट्रेंडिंग ब्रो शेप्स को अपनाना पसंद करती हैं। आइए आपको बताते हैं 2025 में ट्रेंड करने वाले बोल्ड आइब्रो शेप्स के बारे में, जो आपको एक ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक।


आइब्रो के डिफरेंट लुक


फेदरड आइब्रो


यह आइब्रो शेप नेचुरल थिकनेस को बनाएं रखते हुए ब्रो हेयर्स को हल्के-हल्के ब्रश करके फेदरी टेक्सर देती है। यह लुक साफ-सुथरा और वॉल्यूमिनस होता है। यह शेप चेहरे को सॉफ्ट लेकिन बोल्ड अपीयरेंस देने के लिए परफेक्ट होता है।


हाई आर्च्ड आइब्रो


यदि आप अपने फेस को शार्प और एलिगेंट दिखाना चाहती है, तो हाई आर्च्ड आइब्रो एक अच्छा ऑप्शन है। इस लुक में ब्रो का आर्च ज्यादा उभरा हुआ होता है, जो आंखों को लिफ्टेड और फेस को स्लिम दिखाने में मदद करता है।


स्ट्रेट ब्रो ट्रेंड


इस दौरान अभी भी कोरियन स्टाइल मशहूर स्ट्रेट ब्रो का ट्रेंड जारी है। यह बिना किसी आर्च के सीधी होती है और यंग, फ्रेश व इनोसेंट लुक देने में मदद करती है। यह खासतौर पर लंबी और अंडाकार चेहरों के लिए बेस्ट है।


 ब्रश्ड-अप आइब्रो


यह ट्रेंडी लुक ब्रो के हेयर की ओर ब्रश किए जाते हैं और फिर इसे जेल वैक्स की मदद से सेट किया जाता है। यह फेस को फियरलेस लुक देता है और कम उम्र की महिलाओं में काफी पॉपुलर है।


ओम्ब्रे आइब्रो


 यह ओम्ब्रे शेप की ब्रो की शुरुआत लाइट कलर की होती है और धीरे-धीरे एंड डार्क होता है। यह शेप फुल ब्रो लुक के साथ प्रोफेशनल और पॉलिश्ड अपीयरेंस देता है। यह पाउडर या टैटू टेक्नीक से भी बनाया जा सकता है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Super League विवाद खत्म! Real Madrid ने UEFA से मिलाया हाथ, European Football में नया दौर

T20 World Cup: कप्तान मार्श की जगह Steve Smith को बुलावा, Australian Team में बड़ा फेरबदल

GDP का Base Year बदला, भारत की Economy को मिलेगा बड़ा बूस्ट? नए आंकड़े होंगे जारी

AI का बढ़ता खौफ, IT Sector में हाहाकार! Infosys और Wipro में तेज गिरावट