शरीर में सूजन या दर्द को दूर करने में मदद करेंगे ये विटामिन व सप्लीमेंट, आज ही करें डाइट में शामिल

By प्रिया मिश्रा | Aug 04, 2022

हमारे शरीर को कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। कई बार शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी के कारण सूजन या दर्द की समस्या होने लगती है। ऐसे में अधिकतर लोग दवाइयों या सप्लीमेंट का सेवन करते हैं। लेकिन लंबे समय में इनसे आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर भी पड़ सकता है। ऐसे में आपको अपनी डाइट में ऐसे विटामिन, पोषक तत्व शामिल करने चाहिए जिनसे सूजन को दूर किया जा सके। इस लेख में हम आपको बताएंगे सूजन या दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप अपनी डाइट में कौन से विटामिन या सप्लीमेंट शामिल कर सकते हैं -

अगर आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना चाहते हैं तो विटामिन ए का सेवन करें। यह शरीर की सूजन को दूर करने में भी मदद करता है। विटामिन ए मुख्य रूप से दूध, दही गाजर और पत्तेदार सब्जियों में मौजूद होता है।

इसे भी पढ़ें: घंटों तक एक ही पोजीशन में बैठने से हो सकती है ये गंभीर समस्या, दिमाग की नसों तक को कर देती है डैमेज

ब्रोमलेन 

ब्रोमलेन का इस्तेमाल दांत, नाक और पैर की सर्जरी के बाद सूजन को कम करने के लिए किया जाता है। यह आपको अनानास के जूस से मिल सकता है लेकिन सिर्फ जूस से इसकी आपूर्ति नहीं होती। इसके लिए आप कैप्सूल या टैबलेट का सेवन कर सकते हैं।

विटामिन ई 

विटामिन ई हमारे शरीर में एंटी-ऑक्सीडेंट और इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। यह शरीर में सूजन को कम करता है और गठिया में भी मददगार होता है। विटामिन ई मुख्य रूप से ऑलिव ऑयल, बादाम, मीट और डेयरी प्रोडक्ट्स में मिलता है।

इसे भी पढ़ें: सिर्फ खाँसी ही नहीं बल्कि इन बीमारियों को भी दूर करती है मुलेठी, जानें इसके चमत्कारी फायदे

लहसुन

लहसुन में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं तो मांसपेशियों की सूजन को दूर करने में मदद करते हैं। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनता है। शरीर में दर्द और सूजन को दूर करने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाएं।

ओमेगा 3 फैटी एसिड

ओमेगा 3 फैटी एसिड हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह दर्द और सूजन को दूर करने में मददगार होता है। लेकिन हमारे शरीर के अंदर यह तत्व नहीं बनता है। इसलिए ओमेगा 3 फैटी एसिड का सप्लीमेंट लेना पड़ता है। इसके लिए आप केल, अलसी के बीज, नट्स व अंडे खा सकते हैं।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार