Dangerous Waterfalls: बारिश के मौसम में बेहद खतरनाक हो जाते हैं ये झरनें, ट्रिप प्लान करने से पहले जान लें ये बातें

By अनन्या मिश्रा | Sep 06, 2024

भारत में घूमने के लिए वैसे तो बहुत सारी जगहें हैं, जो मानसून के दौरान बेहद खूबसूरत हो जाती हैं। मानसून में इन जगहों का नजारा अन्य जगहों से काफी सुंदर होता है। इसलिए बारिश के मौके पर लोग ऐसी जगहों पर जाना पसंद करते हैं। लेकिन बारिश के दौरान इन जगहों पर जाने से पहले लोकेशन के बारे में अच्छे से जान लेना चाहिए। क्योंकि बारिश के मौसम में लोग झरने देखने के लिए जाते हैं। लेकिन इन जगहों पर थोड़ी सी लापरवाही आपकी जान ले सकती है।

इसे भी पढ़ें: Kazakhstan Tourism | आसान वीज़ा पॉलिसी, सीधी फ्लाइट- अमेरिका और यूके नहीं, कज़ाकिस्तान और अज़रबैजान घूमने जा रहे हैं रिकॉर्ड भारतीय पर्यटक

कुंचीकल झरना

भारत देश हरे-भरे जंगलों से लेकर मनमोहक पहाड़ों से घिरा है। कुंचीकल झरना मानसून के दौरान बेहद सुंदर हो जाता है। लेकिन इस जगह के पास जाना बेहद खतरनाक हो सकता है। यह झरना कर्नाटक राज्य में वाराही नदी पर स्थित है। जो भारत के सबसे ऊंचे झरनों में से एक है। बारिश में इस झरने पर तेजी से पानी गिरता है। क्योंकि पानी के कारण यहां पर मौजूद पत्थर चिकने हो सकते हैं। 

बरेहीपानी झरना

ओडिशा में स्थित बरेहीपानी झरना स्थित है। बता दें कि यह भारत के दूसरे सबसे बड़े झरने में से एक है। बरेहीपानी झरना विशाल चट्टान से दो चरणों में गिरता है। बहुत सारे लोग रील्स बनाने के चक्कर में इस झरने के पास जाने की कोशिश करते हैं, यह काफी खतरनाक हो सकता है। यह झरना 399 मीटर की ऊंचाई से गिरता है। बारिश के मौसम में भारी बारिश के कारण झरने का प्रवाह तेज हो जाता है। ऐसे में इस झरने के पास जाने पर बड़ा हादसा हो सकता है।

नोहकलिकाई झरना, मेघालय

मेघालय में स्थित नोहकलिकाई झरना 360 मीटर ऊंचाई से गिरता है। यह झरना इसलिए भी खतरनाक है, क्योंकि यहां पर सबसे ज्यादा बारिश होती है। मेघालय की राजधानी चेरापूंजी के पास नोहकलिकाई झरना स्थित है। यह झरना ऊंचाई से तालाब जैसी आकृति में दिखता है। मानसून में पानी की धारा तेज होती है। इसलिए यहां घूमने जाने के दौरान झरने से दूरी बनाए रखें।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह