By एकता | Jun 29, 2022
जिंदगी जीने के लिए हर किसी को प्यार की जरूरत होती है और प्यार करने के लिए साथी की। हर कोई चाहता है कि जिस भी व्यक्ति से वो प्यार करें, वह हमेशा उसके साथ रहे। लेकिन रिश्तों के मामले में हर किसी की किस्मत एक जैसी नहीं होती। कई रिश्तों की उम्र ज्यादा लंबी नहीं होती तो कुछ रिश्तों में ताउम्र प्यार बना रहता है। रिश्ते खत्म होने के पीछे मनमुटाव, गलतफहमी जैसी कई वजहें हो सकती हैं। लेकिन इनसे हटकर भी एक वजह है जिसके बारे में लोग ज्यादा सोचते नहीं है और वो है हमारी राशियां। जी हाँ, आपको यह जानकर हैरानी होगी कि राशियों के प्रभाव से भी लोगों के रिश्ते टूट जाते हैं। आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताएँगे जिनके जातकों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चलता है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि में जन्में लोग अपने पार्टनर से बेइंतेहां प्यार करते हैं और आखिरी कोशिश तक अपने रिश्ते को बचाते हैं। लेकिन जब इन लोगों को लगने लगता है कि अब रिश्ता इनके हाथ से निकलता जा रहा है तो यह अपने पैर पीछे खींच लेते हैं और अपने पार्टनर को रिश्ता खत्म कर के जाने देते हैं। इसलिए यह लोग बार-बार प्यार में पड़ते हैं और बार-बार धोखा खाते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि में जन्में लोगों को किसी भी रिश्ते में बंधकर रहना पसंद नहीं होता। यहीं वजह है कि इस राशि के जातकों को एक से ज्यादा लोगों के साथ रिश्तों में रहना पसंद होता है। इतना ही नहीं यह लोग बहुत जल्दी रिश्ते में आ जाते हैं और उतनी ही जल्दी ब्रेकअप भी कर लेते हैं ताकि इन्हें किसी बात की सिरदर्दी न उठानी पड़े।
तुला राशि
तुला राशि में जन्में लोग बड़े इमोशनल स्वभाव के होते हैं और यह रिश्तों में अपने पार्टनर से जरूरत से ज्यादा उम्मीद करते हैं। यहीं वजह है कि अगर पार्टनर इनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता तो यह रिश्ते को खत्म कर देते हैं। इन लोगों के इस स्वभाव की वजह से इनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक ठीक नहीं पाता है।
मेष राशि
मेष राशि में जन्में लोगों गुस्सैल स्वभाव के होते हैं और यह पार्टनर की छोटी-छोटी हरकतों या बातों पर नाराज हो जाते हैं। इन लोगों को जब लगने लगता है कि रिश्ते में प्यार खत्म हो गया है तो यह अपने पार्टनर से धीरे-धीरे दूरी बना लेते हैं। इसी वजह से इन लोगों के रिश्ते ज्यादा समय तक नहीं चलते।