सितंबर में ये 5 बड़े ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों की बदलेगी किस्मत

By प्रिया मिश्रा | Sep 15, 2021

ज्योतिषशास्त्र की गणनाओं के अनुसार, सितंबर माह में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन हो रहा है। इस लिहाज से सितंबर माह बेहद खास रहने वाला है। ज्योतिषगणना के अनुसार, सितंबर माह में गुरु, सूर्य, राहु, केतु, शुक्र, बुध, मंगल की स्थितियों में बदलाव होगा। सबसे पहले 5 सितंबर को शुक्र अपनी ही राशि तुला में प्रवेश कर चुके हैं। फिर 6 सितंबर को मंगल का प्रवेश कन्‍या राशि में हुआ। उसके बाद गुरु 14 सितंबर से मकर में वक्री चाल से चलना शुरू करेंगे। फिर 16 सितंबर से सूर्य कन्‍या में गोचर करेंगे। इसके बाद 22 सितंबर को बुध तुला में प्रवेश करेंगे और इसी राशि में 27 सितंबर से उल्‍टी चाल से चलेंगे। ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। हालाँकि, कुछ राशियों को इससे विशेष लाभ होगा। आइए जानते हैं कौन सी राशियों को ग्रहों के राशि परिवर्तन से लाभ होगा- 

वृष राशि के जातकों के लिए सितंबर महीना बेहद शुभ रहेगा। इस महीने आप जो भी कार्य शुरू करेंगे आपको उसमें सफलता प्राप्त होगी। इस महीने आपको एक से अधिक स्त्रोतों से धनलाभ हो सकता है। पूर्व में किए गए निवेशों का लाभ आपको इस महीने मिल सकता है। इस दौरान भाग्य आपका साथ देगा और आपको कार्यों में सफलता हासिल होगी। 


मिथुन

मिथुन राशि के जातकों को सितंबर माह में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। इस महीने आपकी परिस्थिति में सुधार होगा और आपका मानसिक तनाव कम होगा। इस महीने आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस महीने आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। आपको अपने मित्रों से रिश्तेदारों के माध्यम से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। 

सिंह

सिंह राशि के जातकों को सितंबर माह में शुभ समाचार प्राप्त होंगे। इस दौरान सरकारी संस्थानों में वरिष्ठ अधिकारियों की सहायता से कार्य पूरे होंगे। इस महीने आपको निवेश या किसी अन्य माध्यम से धनलाभ होगा। इस दौरान आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। इस दौरान आपके सुख-साधनों में वृद्धि होगी। हालाँकि, इस महीने आपके खर्चे भी अधिक होंगे इसलिए सोच समझकर खर्च करें।

इसे भी पढ़ें: शनिवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, दूर होगी हर बाधा

कन्या 

कन्या राशि के जातकों के लिए सितंबर महीना शुभ रहेगा। इस दौरान कन्या राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस दौरान आपके प्रतिभा में सुधार होगा और आप अपनी वाणी से दूसरों को प्रभावित करने में सफल होंगे। आपका अपने परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मजबूत होंगे। खासतौर पर आपको पिता पक्ष से सहयोग मिलेगा। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारीयों से प्रशंसा हासिल होगी जिससे आप खुश महसूस करेंगे।   

वृश्चिक

सितंबर महीने में वृश्चिक राशि के जातकों का भाग्य उनका साथ देगा। इस महीने आपके संसाधनों में वृद्धि होगी। सफलता से अपेक्षाअनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बनेंगे।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

Senthil Balaji को Supreme Court से राहत, नए भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तारी पर रोक

Suvendu Adhikari का आरोप: Birbhum में तृणमूल सरकार के दौरान 15,000 करोड़ का हुआ राजस्व नुकसान

Union Cabinet ने 5,070 करोड़ रुपये की PM Surya Sarovar Yojana को दी मंजूरी

Chhattisgarh में 2,305 नए Mobile Tower के लिए सीएम विष्णु देव साय ने केंद्र से मांगी मंजूरी