'वे ऐसे व्यवहार कर रहे हैं जैसे केजरीवाल कोई आतंकवादी हो', पत्नी सुनीता का ED पर आरोप

By अंकित सिंह | Jun 21, 2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शुक्रवार को दावा किया कि प्रवर्तन निदेशालय ने उनके पति के जमानत आदेश को ट्रायल कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड होने से पहले ही चुनौती दे दी थी। उन्होंने कहा कि उनके पति के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है जैसे वह कोई आतंकवादी हों। दक्षिणी दिल्ली के भोगल में बोलते हुए, जहां दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने हरियाणा से अधिक पानी पाने के लिए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की, सुनीता केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तानाशाही चलाने का आरोप लगाया।

इसे भी पढ़ें: शराब घोटाला मामले में केजरीवाल को बड़ी राहत, एक लाख के मुचलके पर कोर्ट से मिली जमानत

सुनीता केजरीवाल ने आतिशी के साथ दिखाई एकजुटता। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मंत्री सिर्फ पानी पिएंगे और कुछ नहीं खाएंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार से गुहार लगाने के लिए दिल्ली की मंत्री आतिशी अनिश्चित काल के लिए 'सत्याग्रह' करने जा रही हैं। वह कुछ भी नहीं खाएंगी और केवल पानी ही ग्रहण करेंगी। वह दिल्ली की प्यासी जनता के लिए ऐसा कर रही है। सीएम अरविंद केजरीवाल का कहना है कि टीवी पर दिल्ली के लोगों की पीड़ा देखकर उन्हें दुख होता है। उन्हें उम्मीद है कि आतिशी की तपस्या सफल होगी और जनता को कुछ राहत मिलेगी।

प्रमुख खबरें

Moïse Kouamé ने रचा इतिहास, Rafael Nadal के बाद French Open में सबसे बड़ा कारनामा करने वाले युवा।

Yannik Sinner की Shocking Exit, जीता हुआ मैच हारे, Paris की गर्मी से French Open में बिगड़ी तबीयत

Tata Motors का बड़ा एक्शन: EV Booking में ढाई गुना उछाल, अब 50% बढ़ेगा उत्पादन

Tech की दुनिया में Wipro का बड़ा दांव, ServiceNow संग AI से बदलेगा कंपनियों का कामकाज