'वो मेरे परिवार हैं', Welcome 4 में Anil-Nana की वापसी पर Akshay Kumar का इमोशनल बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2026

अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा कि अनिल कपूर और नाना पाटेकर उनके लिए परिवार की तरह हैं और जब भी ‘वेलकम 4’ बनेगी, दोनों कलाकार निश्चित रूप से फिल्म में वापसी करेंगे। अक्षय, फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में अनिल कपूर और नाना पाटेकर की गैरमौजूदगी को लेकर पूछे गये एक सवाल पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। अनिल और नाना ने वर्ष 2007 में आई ‘वेलकम’ में अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ व परेश रावल के साथ काम किया था तथा लोकप्रिय गैंगस्टर किरदार उदय शेट्टी व मजनू भाई की भूमिका निभाई थी।

अक्षय ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “वेलकम’ एक पूरा परिवार है। इसमें नाना, अनिल, मैं और बाकी सभी लोग शामिल हैं। यह एक परिवार की तरह है। अगर कभी ‘वेलकम 4’ बनती है, तो आप उन सभी को उसमें देखेंगे।” ‘वेलकम टू द जंगल’ का निर्देशन कोरियोग्राफर से निर्देशक बने अहमद खान ने किया है, जो इससे पहले ‘बागी’ फ्रेंचाइजी की दो फिल्में और ‘हीरोपंती 2’ का निर्देशन कर चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Soul After Death: आत्मिक मूर्छा से होता है शरीर त्याग, परलोक विज्ञान ने बताए आत्मा के रोचक रहस्य

Asian Games में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे भारतीय कबड्डी और निशानेबाजी खिलाड़ियों का Delhi Airport पर भव्य स्वागत

Pitru Paksha: गया के अलावा Kashi, Haridwar और Ujjain में भी कर सकते हैं पिंडदान

Lata Mangeshkar और Bhagat Singh की जयंती आज, जानें 28 सितंबर का ऐतिहासिक महत्व