वे हमें बांटना चाहते हैं : ममता ने भाजपा और आरएसएस पर किया हमला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2025

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) ने राज्य में ‘‘दुर्भावनापूर्ण दुष्प्रचार’’ शुरू किया है।

उन्होंने एक खुले पत्र में आरोप लगाया, ‘‘पश्चिम बंगाल में भाजपा और उसके सहयोगी अचानक बहुत आक्रामक हो गए हैं। इन सहयोगियों में संघ भी शामिल है। मैंने पहले संघ का नाम नहीं लिया था, लेकिन अब मुझे उसका नाम बताने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इन सभी ने मिलकर राज्य में दुष्प्रचार अभियान शुरू किया है।’’

ममता ने कहा, ‘‘ये ताकतें उकसावे पर हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना की पृष्ठभूमि का इस्तेमाल कर रही हैं। वे इस पृष्ठभूमि का इस्तेमाल विभाजनकारी राजनीति करने के लिए कर रहे हैं। वे ‘फूट डालो और राज करो’ का खेल खेलने की योजना बना रहे हैं। यह भयावह है।’’

बनर्जी ने कहा कि दंगों में शामिल ‘‘अपराधियों’’ से सख्ती से निपटा जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक समुदायों को एक साथ मिलकर काम करना चाहिए और एक-दूसरे का ख्याल रखना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Kolkata में Football Friendly मैच में भारतीय महिला टीम रूस से 0-4 से पराजित

19 वर्षीय Mirra Andreeva ने पहली बार Alexandrova को हराकर China Open सेमीफाइनल में जगह बनाई

Haryana में INDIA Bloc का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

Delhi Traffic Police के कैमरों ने हर मिनट काटे 10 चालान, वसूली की दर बेहद कम