Israel Attacks Gaza: तलाश थी भोजन की, लेकिन मिली मौत, गाजा में इजरायल का ताबड़तोड़ हमला

By अभिनय आकाश | Jun 02, 2025

गाजा पट्टी में खाने का सामान लेने के लिए सहायता केंद्र जाते समय कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। स्वास्थ्य अधिकारियों और कई चश्मदीदों ने बताया कि इस्राइली सेना ने इस्राइल समर्थित संस्था की ओर से चलाए जा रहे राहत केंद्र से लगभग एक किलोमीटर दूर भीड़ पर गोलीबारी की। सेना ने कहा कि उसे गोलीवारी से हुई हानि के बारे में जानकारी नहीं है, समीक्षा की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: मान जाओ नहीं तो दुनिया से मिटा देंगे, हमास ने अमेरिका का प्रस्ताव ठुकाराया, इजरायल ने पूरी बिल्डिंग ही उड़ा दी

प्रत्यक्षदर्शी इब्राहिम अबू सऊद  ने भी बताया कि इजराइली सेना ने सहायता वितरण केंद्र की ओर बढ़ रहे लोगों पर गोलियां चलाईं। अबू सऊद ने बताया कि उसने गोलीबारी के कारण घायल हुए कई लोगों को देखा जिनमें एक युवक भी शामिल था, जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसने कहा कि हम उसकी मदद नहीं कर पाए। मोहम्मद अबू तेइमा ने बताया कि उसने सहायता वितरण केंद्र की ओर जा रहे लोगों पर इजराइली सेना को गोलीबारी करते देखा तथा इस गोलीबारी में उसके रिश्ते के भाई और एक अन्य महिला की मौत हो गई।

Stay updated with Latest International News in Hindi on Prabhasakshi  

प्रमुख खबरें

प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर वार: बृजभूषण की रिहाई महिला सुरक्षा पर पाखंड

IPL 2027: LSG की कप्तानी की रेस में Aiden Markram, बोले - मुझे कोई फिक्र नहीं

Raja Warring के मंच पर हंगामा: Channi समर्थकों ने लगाए CM चेहरा बनाने के नारे, पंजाब कांग्रेस की बढ़ी कलह

BJP नेता Ramesh Bidhuri का विवादित बयान: Jantar Mantar पर पंचर बनाने वाले थे ज्यादा