भोपाल में आईडीबीआई बैंक का एटीएम तोड़कर चोर ले गए लाखों रुपये

By दिनेश शुक्ल | Nov 17, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल ईंटखेड़ी थाना इलाके में आईडीबीआई बैंक की शाखा में चोरी का मामला सामने आया है। बताया गया है कि चोर बैंक के अंदर घुसे और गैस कटर से एटीएम काटकर साढ़े सात लाख रुपये चुरा ले गए। घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है, लेकिन तीन दिन बैंक बंद थे। सोमवार सुबह जब बैंक खुलने पर कर्मचारी पहुंचे तो घटना का जानकारी लगी। कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका-मुआयना किया और मामले की जांच शुरू की। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें: भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के खिलाफ विशेष अदालत ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं, जिसमें पता चला है कि घटना शनिवार सुबह तीन बजे हुई। दीपावली की छुट्टी होने के कारण शनिवार को बैंक बंद था और रविवार को भी छुट्टी होने के कारण उस तरफ कोई नहीं गया और घटना की जानकारी नहीं मिल पाई। थाना प्रभारी करण सिंह ने बताया कि जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया है, वह पूरी प्लानिंग के तहत चोरी की गई है। चोरों को बैंक के बारे में पूरी जानकारी थी। उन्होंने सिर्फ एटीएम को ही निशाना बनाया। पुलिस ने बैंक से एटीएम और पुराने सीसीटीवी फुटेज मांगे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें