खाली घर देख घुसे चोर, 2 लाख नकद और 6 लाख के गहनों पर हाथ किया साफ

By टीम प्रभासाक्षी | Mar 10, 2022

राजस्थान के सीकर जिला के नीमका थाना कस्बे में चोरी का मामला सामने आया है। यहां सूने पड़े मकान में चोरी हुई। सूने पड़े मकान को निशाना बनाकर चोरों नगदी व लाखों रुपए के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। परिवार के लोग खाटू श्याम जी दर्शन करने गए थे। इसी मौके का फायदा उठाकर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।

पीड़ित गुप्ता ने बताया कि चोर अलमारी में रखे करीब 200,000 नगद व करीब 600,000 के गहने चोरी कर ले गए। जिसमें दो सोने की चैन पांच सोने की अंगूठी एक सोने का मंगलसूत्र, चार सोने की चूड़ियां 5 कान की बाली, दो सोने की नथ, दो सोने की कोयन, पांच चांदी की पाजेब की जोड़ी, चांदी की ट्रे व ग्लास समेत कई दूसरे सामान चोरी कर ले गए।

प्रमुख खबरें

नॉर्वे के Coach का दावा तार से टकराई गेंद, FIFA ने Sensor Data से खारिज किया पूरा आरोप

England Cricket में Bazball युग का अंत, Test Team के कोच पद से Brendon McCullum की छुट्टी

Lords में Yastika Bhatia का ऐतिहासिक शतक, ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर

Sunil Mittal का बड़ा ऐलान, Airtel अब FinTech और Data Center में करेगी हज़ारों करोड़ का निवेश