Ginger For Skin: अदरक से पाएं निखरी त्वचा, लेकिन पहले जान लें ये जरूरी बातें

By मिताली जैन | Mar 18, 2025

अदरक को हम सभी अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाते हैं। लेकिन इसे सिर्फ हेल्थ के लिए ही अच्छा नहीं माना जाता है, बल्कि यह स्किन के लिए भी उतना ही फायदेमंद है। अदरक में एंटी-ऑक्सीडेंट व एंटी-बैक्टीरियल प्रोपर्टीज होती हैं। साथ ही साथ, यह आपकी स्किन को नेचुरली ग्लोइंग इफेक्ट भी देता है। 

इसे भी पढ़ें: Scrub For Glowing Skin: टमाटर और शहद के स्क्रब का करेंगे इस्तेमाल तो चेहरे की चमक रहेगी बरकरार, आप भी करें ट्राई

जरूर करें पैच टेस्ट 

जब आप अदरक को अपनी स्किन पर इस्तेमाल कर रही हैं तो यह बेहद जरूरी है कि आप पहले पैच टेस्ट जरूर करें। यह थोड़ा तीखा हो सकता है, इसलिए अगर आप इसे सीधे अपनी स्किन पर लगाती हैं तो इससे आपको रेडनेस, खुजली या जलन की शिकायत हो सकती है। 

सही तरह से करें डायलूट

अदरक का रस निकालकर अक्सर हम अपनी स्किन लगाते हैं। लेकिन कभी भी कच्चे अदरक के रस को सीधे अपने चेहरे पर न लगाएं। यह बहुत तीखा हो सकता है और आपकी त्वचा को जला या परेशान कर सकता है। इसलिए इसकी इंटेसिटी कम करने आप इसमें शहद, एलोवेरा या दही भी जरूर मिक्स करें।  

इसे बहुत देर तक न लगा रहने दें

कई बार लोग सोचते हैं कि अगर अदरक को लंबे समय तक स्किन पर ऐसे ही छोड़ा जाता है तो इससे उसे फायदा होता है। जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है। अदरक को आप महज 5-10 मिनट तक ही स्किन पर लगाए रखें। इसे बहुत देर तक लगा रहने देने से जलन या लालिमा भी हो सकती है। अगर आपको किसी तरह की जलन या असुविधा का अहसास होता है, तो इसे तुरंत धो लें।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Core Vote Bank पाला बदलने पर यूँ ही मजबूर नहीं होता, ये बात BJP को समझ आ गयी होगी

PM Modi वीडियो हटाने पर संसदीय समिति का Meta को अल्टीमेटम, Mark Zuckerberg माफ़ी मांगें या Safe Harbor खोएं

10 साल बाद पर्दे पर लौट रहे हैं Imran Khan, नेटफ्लिक्स की Adhure Hum Adhure Tum से करेंगे धमाकेदार कमबैक

स्पष्टता न मिलने पर PBKS के Shashank Singh ने Chhattisgarh छोड़ा, Puducherry से जुड़ेंगे